भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने पठानकोट (Pathankot)-जोगिंदरनगर (Jogindernagar) रेल रूट पर 6 नए डीजल इंजन चलाने की योजना बनाई है. इसमें से पहले डीजल इंजन को पठानकोट में चलाने का फैसला किया गया है. इस डीजल इंजन के तीन ट्रायल भी हो चुके हैं.
1/5पठानकोट (Pathankot)-जोगिंदरनगर (Jogindernagar) रेल रूट पर डीजल इंजन के ट्रायल के दौरान जो कमियां पाई गई हैं उन्हें दूर किया जा रहा है. रेलवे ने इन कमियों को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया है.
2/5उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस से पहले इस इस ट्रेन को चलाने की योजना पर काम किया जा रहा है. सबकुछ ठीक रहा तो 26 जनवरी को इस इंजन का उद्घाटन कर दिया जाएगा.
3/5पठानकोट-जोगिंदरनगर के बीच महत्वपूर्ण 8 स्टेशनों पर स्टेशनों के आसपास के इलाके की संस्कृति, इतिहास और अन्य जानकारियों को दर्शाने के लिए पत्थर की पट्टिका (Heritage Plaque) लगाई जा रही हैं.
4/5उत्तर रेलवे के पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेक्शन के बीच नगरोटा, बैजनाथ पपरोला तथा काँगड़ा रेलवे स्टेशनों पर नए शौचालय की व्यवस्था के साथ नए लाइटिंग की सुविधा दी गई है. इन सुविधाओं को शुरू किए जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है.
5/5पठानकोट-जोगिंदरनगर के बीच सभी स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराए गए है. रेल यात्रियों और कर्मचारियों के लिए फ्री वाई-फाई सेवा एक बड़ा वरदान साबित हो रहा है. इसका इस्तेमाल ट्रेन टिकट बुक करने और अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए किया जा सकता है. टिकट बुक करने औरजानकारी प्राप्त करने के अलावा नेट बैंकिंग और कई अन्य महत्वपूर्ण कामों में भी इसका इस्तेमाल हो रहा है.