भारतीय रेलवे (Indian Railways) रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास करता रहा है. रेलवे के दिल्ली मंडल (Delhi Division) ने ट्रेनों में रेल यात्रियों को साफ-सुथरे और चमक्ते हुए तौलिए, चादरें और कम्बल देने के लिए खास इंतजार किया है. रेलवे के दिल्ली मंडल के आनंद विहार (Anand Vihar), पुरानी दिल्ली (Delhi Jn), दिल्ली सराया रोहिल्ला (Delhi Sarai Rohilla), हजरत निजामुद्दीन (Hazrat Nizamuddin) के कोचिंग डीपो में चादर, कम्बल और तौलिए की धुलाई के लिए खास लॉन्ड्री लगाई गई हैं.
1/5आनंद विहार (Anand Vihar), पुरानी दिल्ली (Delhi Jn), दिल्ली सराया रोहिल्ला (Delhi Sarai Rohilla), हजरत निजामुद्दीन (Hazrat Nizamuddin) के कोचिंग डीपो में लगाई गई लॉन्ड्री पूरी तरह से ऑटोमैटिक है. हर लॉन्ड्री की क्षमता एक टन है. ये लॉन्ड्री हर शिफ्ट में एक हजार बेड रोल की धुलाई करेगी. एक मशीन को दो शिफ्ट में चलाया जाएगा.
2/5उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में रोज लगभग 35000 बेड रोल की जरूरत होती है. इस मांग को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी लॉन्ड्री लगाने की योजना पर काम हो रहा है. इस ट्रेन की क्षमता 30 टन होगी. इस लॉन्ड्री के लगने के बाद रेलवे की बेडरोल की धुलाई का काम बेहद आसान हो जाएगा.
3/5भारतीय रेलवे (Indian Railways) के दिल्ली मंडल (Delhi Division) स्थित आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई सेवाएं शुरू की हैं. अगर स्टेशन पर आपको तबियत ठीक नहीं लग रही है तो या घर से अपनी दवा लाना भूल गए हैं तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर मेडिकल शॉप भी प्लेटफार्म पर ही उपलब्ध है. यहां आप अपनी दवा ले सकते हैं.
4/5इन सेवाओं में एक सुविधा बेहद खास है. आप अगर आप स्टेशन पर कुछ देर दंड बैठक करते हैं तो दंड बैठक (Sit ups) आपको स्टेशन के अंदर जाने के लिए प्लेटफार्म टिकट मुफ्त दिया जाएगा. आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लगी इस मशीन के सामने Stand Here का मार्क बना है. इन पर खड़े होकर आपको दंड बैठक करनी होगी. अगर 180 सेकंड में 30 बार दंड बैठक कर ली आपको 10 रुपए का स्टेशन टिकट फ्री मिलेगा. टिकट मशीन से खुद बाहर आ जाएगा.
5/5स्टेशन पहुंचने पर अगर आपको तेज भूख लगी है तो आपके लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर फूड ज्वाइंट विकसित किया गया है. यहां आपको हर तरह का खाना रेलवे की ओर से तय रेट पर उपलब्ध कराया जाएगा.