कालका - शिमला पर ट्वाय ट्रेन या रेल कार की यात्रा को और आकर्षक और मनोरंजक बनाने के लिए रेलवे की ओर से कई सारे प्रयोग किए गए हैं. वहीं ट्रेनों के डिब्बों को खूबसूरत बनाने के साथ ही उनमें कई सारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं. नैरोगेज पर चलने वाली रेलगाड़ियों को डिब्बों को बेहतर बनाने का काम कालका वर्कशॉप में किया जा रहा है. डिब्बों में चलता फिरता रेस्टोरेंट, मनोरंजन के साधन सहित कई अन्य सुविधाएं दी गई हैं.
1/5कालका - शिमला रूट पर चलने वाली रेलगाड़ियों के डिब्बों को बाहर से भी काफी आकर्षक बनाया जा रहा है. डिब्बों में जहां बेहद बड़ी - बड़ी खिड़कियां लगाई गई हैं वहीं डिब्बों में बाहर बेहद खूबसूरत पेंटिंग भी की गई है.
2/5कालका - शमिला के बीच चलनेे वाली ट्रेनों के लिए खास डिब्बे तैयार किए गए हैं. इन डिब्बों में चलते फिरते रेस्टोरेंट हैं. इन डिब्बों में साइट की दीवारों पर ओपन विंडो है. फैनसी तीन फिट की आइरन कास्ट रेलिंग है जिस पर टीक वुड के हैंड रेस्ट लगे हैं. फैनसी कास्ट आइरन राउंड टेलब और चेयर भी रखी गई हैं.
3/5इन डिब्बों में वॉशरूम भी काफी खूबसूतर बनाए गए हैं. डिब्बों में अपग्रेडेड वॉशरूम व बायो टॉयलेट है. इनमें काफी आधुनिक फिटिंग का प्रयोग किया गया है. आपको इनमें यात्रा के दौरान किसी पांच सितारा होटल के वॉशरूम का ऐहसास होगा.
4/5डिब्बे में जीपीएस बेस इनफोटेंटमेंट सिस्टम लगाया गया है. साथ ही डीप फ्रीजर, माइक्रोवेव ओवन, काफी व टी वेंडिंग मशीन व ड्राई पेंट्री का भी इंतजाम है. खूबसूरत इंटीरियर है जो लेमिनेटेड लकडियों के पैनल से तैयार किया गया है. हैरिटेज लाइटिंग का भी इंतजाम है
5/5हाल ही में रेलवे ने एक रेल कार विकसित की थी. इस रेलकार को कालका - शिमला रूट पर चलाने का निर्णय लिया गया है. इस रेलकार को भी कालका वर्कशॉप में तैयार किया गया है.