Indian railways आज यानि 12 मई से 15 जोड़ी वातानुकूलित (AC) ट्रेनों की सेवा शुरू करने के लिए तैयार है, जो कि राजधानी एक्सप्रेस के बराबर होंगी. इन ट्रेनों से यात्रा करने जा रहे यात्रियों को ट्रेनों के छूटनेने के टाइम से 90 मिनट पहले स्टेशनों पर पहुंचना होगा. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के महानिदेशक (डीजी) अरुण कुमार ने बताया कि Covid-19 महामारी के बीच क्रमिक तौर पर ट्रेन सेवाओं की बहाली के मद्देनजर आरपीएफ पर्याप्त व्यवस्था कर रहा है. हम यात्रियों को ट्रेन के प्रस्थान समय से 90 मिनट पहले रेलवे स्टेशन पर आने के लिए कहेंगे.
1/10रेलवे स्टेशन पर आने वाले सभी यात्रियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग (Thermal screening) की जाएगी. Train छूटने से 15 मिनट पहले यात्रियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा.
2/10राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ट्रेन में कंबल और बेडशीट नहीं दी जाएगी. यात्रियों को अपने तकिए और कंबल खुद लाने होंगे.
3/10सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल को सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन में आरपीएफ टीम भी मौजूद होगी.
4/10नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नै, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलेंगी.
5/10AC थ्री-टियर कोचों में, 52 यात्रियों को बैठने दिया जाएगा. जबकि AC टू-टियर कोचों में 48 यात्रियों को बैठेंगे, ताकि covid 19 महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल का पालन हो सके.
6/10रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और प्लेटफॉर्म टिकट सहित कोई काउंटर टिकट जारी नहीं किया जाएगा.
7/10यात्रियों के लिए चेहरा ढंकना अनिवार्य होगा और प्रस्थान के समय उन्हें स्क्रीनिंग से गुजरना होगा और केवल उन यात्रियों को ही ट्रेन में चढ़ने की अनुमति दी जाएगी, जिनमें कोराना का कोई लक्षण दिखाई नहीं देगा.
8/10रेलवे ने ई टिकट पा चुके यात्रियों से कहा है कि वे अपने फोन में आरोग्य सेतु ऐप (Arogya Setu App) जरूर डाउनलोड कर लें. यात्रियों के लिए ये ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है.
9/10ध्यान रखें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सिर्फ स्टेशन के चेम्सफोर्ड़ रोड, नई दिल्ली की ओर पहाड़गंज साइड से ही एंट्री दी जाएगी.
10/10कन्फर्म ई टिकट ही घर से स्टेशन पहुंचने तक यात्री का ई-टिकट ही पास के तौर पर काम करेगा.