नई दिल्ली से जाना हो मुंबई, पटना या कोलकाता, जानिए अब कितना लगेगा ट्रेन में किराया

नए साल की शुरुआत में ट्रेन से सफर करना आपको थोड़ा महंगा पड़ेगा. इंडियन रेलवे ने 1 जनवरी से ट्रेन के किराए में 1 पैसे से 4 पैसे तक की बढ़ोतरी की है. यात्री किराए में हुए इस इजाफे के बाद अब आपको किलोमीटर की दूरी के हिसाब से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. नॉन एसी, नॉन-सबअर्बन किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. वहीं नॉन एसी एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा किया है. AC ट्रेनों में AC चेयरकार (CC), थर्ड AC (3A), सेकंड AC (2A) और फर्स्ट क्लास (1A) के किराए में 4 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6