भारतीय रेलवे (Indian Railways) देश की सबसे लग्ज़री ट्रेन महाराजा (पैलेस न व्हील्स) की तरह दक्षिण भारत में अब 'गोल्डन चैरियेत ट्रेन" (Golden Chariot train) चलाने जा रहा है. इस टेन को रेलवे का उपक्रम IRCTC चलाएगा. ये ट्रेन एक luxury tourism train है. इस ट्रेन को 22ndMarch, 29th March और 12th April 2020 को चलाया जाएगा. इस ट्रेन में आपको 6 Nights/7 Days का टूर पैकेज दिया जा रहा है. ये ट्रेन यशवंतपुर रेलवे स्टेशन (Yeshwantpur Railway Station) से चलेगी और बांदीपुर नेशनल पार्क (Bandipur National Park), मैसूर (Mysore), हलेबीडु (Halebidu),चिकमंगलूर (Chikmangalur), हम्पी (Hampi), बादामी (Badami)- पट्टकल (Pattadakal)-ऐहोल (Aihole), गोवा (Goa) होते हुए बंगलुरू (Bengaluru) पहुंचेगी.
1/5पैलेस ऑन व्हील्स की तर्ज पर दक्षिण भारत मे 'गोल्डन चैरियेत ट्रेन" चलाने के लिए रेल मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के साथ एक अनुबंध किया है. IRCTC और KSTDC (Karnataka State Tourism Development Corporation) के बीच हुए समझौत के तहत इस ट्रेन को चलाया जाएगा.
2/518 कोच की 'गोल्डन चैरियेत" लग्ज़री ट्रेन में 44 गेस्ट रूम होंगे जिनमे 84 लोग एकसाथ यात्रा कर सकेंगे. ये भारत की सबसे लग्ज़री रेलगाड़ियों में से एक होगी. ये ट्रेन इतिहास, संस्कृति और वाइल्ड लाइफ से जुड़े दक्षिण भारत के दर्शनीय स्थलों की यात्रा कराएगी.
3/5इस ट्रेन में कई ऐसी सुविधाएं मिलेंगी जो पहले किसी ट्रेन में नहीं दी गई हैं. इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधाओं का खास खयाल रखा गया है. ट्रेन में बेहद खूबसूरत बाथरूम बनाए गए हैं. अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की क्रॉकरी, कटलरी और लिनन उपलब्ध करायी जा रही है. ट्रेन में इन रूम इंटरटेंटमेंट के लिए स्मार्ट टीवी लगाए गए हैं.
4/5इन पर आपको वाईफाई के जरिए Netflix, Amazon और Hotstar का subscriptions दिया जाएगा. ट्रेन में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे और फायर अलार्म सिस्टम भी लगाया गया है ट्रेन में आपको स्पा और जिम की सुविधा भी मिलेगी
5/5इस लग्जीरियस ट्रेन में यात्रा करने के लिए अगर आप अकेले जाना चाहते हैं तो हर रात के लिए एक व्यक्ति को 87247 रुपये शुल्क चुकाना होगा. वहीं पूरे टूर पैकेज के लिए आपको 523480 रुपये देने होंगे. वहीं अगर आप दो लोग साथ यात्रा कर रहे हैं तो एक व्यक्ति के लिए एक रात का कराया 49855 रुपये और पूरे टूर पैकेज का कराया 299130 रुपये होगा.