भारतीय रेलवे (Indian Railways) रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. सुरक्षित रेल सफर में सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. पिछले कुछ समय में रेलवे ने अपनी ट्रेनों में और स्टेशनों पर CCTV कैमरे की निगरानी बढ़ा दी है. रेलवे ने हाल ही में एक नया प्रयोग किया है. इसके तहत RPF ने सुरक्षा में तैनात ट्रेंड कुत्तों पर कैमरे लगाने भी शुरू किए है.
1/5भारतीय रेलवे के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) रेलवे स्टेशन पर RPF ने सुरक्षा को लेकर अनोखा प्रयोग किया है. इसके तहत यहां पर तैनात कुत्तों की पीठ पर एक स्टैंड के जरिए कैमरे सेट किए गए हैं. ऐसे में जब ये कुत्ते प्लेटफार्म से गुजरते हैं तो आसपास के माहौल का विडियो भी रिकॉर्ड होता है.
2/5कुत्तों की पीठ पर लगाए गए कैमरे वाइड एंगल कैमरे हैं. ये 170 डिग्री की रिकॉर्डिंग करते हैं. इन कैमरों को इस तरह से सेट किया गया है कि कुत्ते जहां भी जा कर जिस भी चीज को सुंघेंगे या देखेंगे वो इन कैमरों में कैद जाएगा.
3/5कुत्तों की पीठ पर लगे इन कैमरों में होने वाली रिकॉर्डिंग को सुरक्षा कर्मी या साथ चल रहे RPF के जवान अपने फोन पर रियल टाइम देख सकेंगे. अगर उन्हें कहीं संदेश होता है तो वे इसपर कार्रवाई भी कर सकते हैं.
4/5भारतीय रेलवे ने RPF के जवानों की सहूलियत के लिए हाल ही में उन्हें स्टेशनों पर होवरबोर्ड (hoverboard) या दो पहिए वाले स्कूटर देने शुरू किए हैं. ये स्कूटर बैटरी से चलते हैं. इनके इस्तेमाल से RPF कर्मियों के लिए प्लेटफार्म पर निगरानी आसान हो जाती है.
5/5रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (Chairman Railway Board) वीके यादव (V.K.Yadav) ने हाल ही में बैटरी से चलने वाले दो पहिए के स्कूटर की शुरुआत तिरुपित रेलवे स्टेशन पर. यहां RPF कर्मी इस स्कूटर का इस्तेमाल करना शुरू कर चुके हैं.