रेलवे ने कबाड़ हो चुके कोच में बनाया खूबसूरत रेस्टोरेंट, इंटीरियर देखकर रह जाएंगे हैरान

भारतीय रेलवे (Indian Railway) अपने कबाड़ हो चुके डिब्बों को ठीक करके उनमें अनोखे प्रयोग कर रहा है. लोग भी रेलवे के इस प्रयोग को काफी पसंद कर रहे रहे हैं. सांसद बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर (Asansol Railway station) स्क्रैप हो चुके डिब्बे में शुरू किए गए रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया.