इलाहाबाद में कई रेलवे स्टेशनों का नाम बदला, टिकट बुक कराते समय रखें ध्यान

अगर आप इलाहाबाद के रहने वाले हैं या आपको अगले कुछ दिनों में इलाहाबाद से यात्रा करनी है तो आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शहर इलाहाबाद (Allahabad) के कई रेलवे स्टेशनों के नामों में बदलाव कर दिया गया है. अगर आप इलाहाबाद के लिए या टिकट बुक करने जा रहे हैं तो वहां के स्टेशन का नया कोड भी आपके लिए जानना जरूरी होगा. प्रयागराज जिले के तमाम स्टेशनों के नाम भी अब प्रयागराज से शुरू होंगे. मसलन इलाहाबाद जंक्शन को अब प्रयागराज जंक्शन कहा जाएगा. कुंभ मेले से पहले ही इलाहाबाद जिले का नाम प्रयागराज कर दिया गया था. नगर निगम, विकास प्राधिकरण समेत अन्य विभागों में नाम बदल गया था, लेकिन शहर के स्टेशनों का नाम बदलने में सवा साल लग गए.

 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6