Train 18 के बाद ICF की ओर से विकसित की गई आधुनिक ईएमयू ट्रेन को कई परीक्षणों के बाद चलाने की मंजूरी मिल गई है. इस रेलगाड़ी को दिल्ली से पलवल के बीच चलाया जाएगा. इससे दैनिक यात्रियों का सफर और आसान हो जाएगा. ये ट्रेन Train 18 की तरह ही कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इस गाड़ी में कुल 12 डिब्बे हैं जो 3-3 के सेट में लगाए गए हैं.
1/4इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने Train 18 की तरह ही खास तरह की MEMU रेलगाड़ी तैयारी की है, इस ईएमयू रेलगाड़ी का डिजाइन काफी आधुनिक है. इस MEMU रेलगाड़ी के दो डिब्बो को महिला कोच में परिवर्तित किया गया है. दो डिब्बों में दिव्यांग लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है.
2/4ट्रेन में 12 डिब्बे लगाए गए हैं. इस गाड़ी में मौजूदा MEMU की तुलना में अधिक यात्रियों के बैठने की जगह है. इस MEMU रेलगाड़ी को बनाने की लागत लगभग 26 करोड़ रुपये आई है. वर्तमान ईएमयू रेलगाड़ियों में ट्रेन को चलाने की मोटरें ड्राइवर के केबिन के पीछे और ट्रेन के बीच में लगाई जाती हैं. नई MEMU रेलगाड़ियों में इन सभी मोटरों को ट्रेन के निचले हिस्से में लगा दिया गया है.
3/4इस रेलगाड़ी के डिब्बों की लम्बाई लगभग Train 18 के डिब्बों के बराबर है. इस ट्रेन में भी 3 फेज मोटर पावर व मोटर कोच बोगी का प्रयोग हुआ है. गाड़ी के डिब्बे पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील से तैयार किए गए हैं. Train 18 की तरह ही इस MEMU का डिजाइन भी एरोडाइनमिक है.
4/4मौजूदा MEMU रेलगाड़ियों की यात्रियों को ले जाने की अधिकतम क्षमता 2402 यात्रियां की है जबकि इस नई MEMU की क्षमता 2618 यात्रियों की है.