IRCTC Goa Tour Package: अगर आप भी छुट्टियों में गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए इंडियन रेलवे लेकर आया एक शानदार तोहफा. IRCTC के Goa Delights टूर पैकेज में शानदार बीच, चर्च और लंबे खूबसूरत समुद्र के किनारे घूमने का शानदार मौका मिलेगा. आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी सभी बातें.
1/5IRCTC का Goa Delights Tour 4 दिन और 3 रात का एक पैकेज है, जिसकी शुरुआती कीमत 24,660 रुपये है. इसके लिए आपको रायपुर से फ्लाइट पकड़ना होगा.
2/5IRCTC के Goa Delights टूर पैकेज के दौरान आपको उत्तरी गोवा में कलंगुट बीच, अंजुना बीच, वागाटोर बीच, फोर्ट अगुआडा और दक्षिण गोवा में बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस, मीरामार बीच, मंगुशी मंदिर, मंडोवी रिवर क्रूज आदि जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा.
3/5IRCTC के Goa Delights Tour पैकेज में आपको फ्लाइट से सफर करना होगा. इसके अलावा डीलक्स होटल या रिजॉर्ट में 3 रात का स्टे और ब्रेकफास्ट और डीनर भी मिलेगा.
4/5IRCTC का Goa Delights Tour पैकेज में बुकिंग कराने के लिए IRCTC केऑफिशियल वेबसाइट (www.irctctourism.com) पर जाकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं. इसके अलावा वह इसके रीजनल ऑफिस में भी जाकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं.
अगर आप IRCTC के Goa Delights पैकेज को टूर के 21 दिन पहले कैंसिल कराते हैं, तो आपको 30 फीसदी कैंसिलेशन चार्ज देना होगा. ट्रैवल के 21 से 15 दिन पहले तक बुकिंग कैंसिल कराने पर आपको 55 फीसदी तक चार्ज देना पड़ जाएगा. 14 से 8 दिन पहले तक बुकिंग कैंसिल कराने पर आपको 80 फीसदी चार्ज देना पड़ता है. वहीं अगर 8 दिन से कम समय में आप अपनी बुकिंग कैंसिल कराते हैं तो आपको कुछ भी रिफंड नहीं मिलेगा.