&format=webp&quality=medium)
भारतीय रेलवे ने इस नई रेलगाड़ी को चलाने की घोषणा की (फाइल फोटो)
रेल यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने कांगड़ा घाटी रेलवे (नैरो गेज) पर पहली एक्सप्रेस रेलगाड़ी की शुरुआत करने का निर्णय लिया है. यह रेलगाड़ी 01.02.2019 से चलाने शुरू की जाएगी. ये रेलगाड़ी पठानकोट एवं बैजनाथ पपरौला के बीच चलाई जाएगी.
ये होगा गाड़ी का शिड्यूल
कांगड़ा वैली में चलाई जाने वाली इस एक्सप्रेर रेलगाड़ी को 9.20 बजे पठानकोट से चलाया जाएगा. वहीं बैजनाथ पिपरौला रेलवे स्टेशन पर यह गाड़ी दोपहर 2.25 बजे पहुंचेगी. वापसी में यह गाड़ी बैजनाथ पपरौला स्टेशन से शाम 4.30 बजे चलेगी. रात लगभग 9.30 बजे यह गाड़ी पठानकोट पहुंचेगी. रास्ते में यह रेलगाड़ी पठानकोट से चलने के बाद ज्वालामुखी रोड, कांगड़ा, नागरोटा, पालमपुर हिमाल व बैजनाथ पपरौला रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.
इस गाड़ी को दिया गया ठहराव
रेल यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 19609/19610 उदयपुर सिटी-हरिद्वार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस को हमीरगढ़ पर रोकने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 19610 हरिद्वार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलगाड़ी दोपहर 12.35 बजे जबकि इसकी वापसी सेवा 19609 उदयपुर सिटी-हरिद्वार एक्सप्रेस रेलगाड़ी सांय 04.59 बजे एक-एक मिनट के लिए हमीरगढ़ स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी. यह ठहराव दिनांक 25.01.2019 से हरिद्वार से तथा दिनांक 26.01.2019 से उदयपुर सिटी से प्रभावी होगा.