IRCTC: ई-वॉलेट पर रजिस्ट्रेशन से आसान होगी आपकी रेल बुकिंग, बस करना होगा इतना काम

रेल यात्रा करने से पहले टिकट बुक कराना अपने आप में एक झंझट का विषय हो सकता है. कई बार ट्रांजेक्शन सफल ना होने पर पैसा वापस आने में भी काफी समय लग जाता है. लेकिन IRCTC के ई-वॉलेट के साथ यदि आप अपना अकाउंट रजिस्टर करा लेते हैं, तो आपके लिए बुकिंग करना काफी आसान हो जाएगा.
IRCTC: ई-वॉलेट पर रजिस्ट्रेशन से आसान होगी आपकी रेल बुकिंग, बस करना होगा इतना काम

e-wallet registration

IRCTC ने आपकी यात्रा को आसान बनाने के लिए ई- वॉलेट के सुविधा दी है. यहां रजिस्टर करके आपका टिकट बुकिंग का प्रोसेस काफी आसान हो जायेगा. वॉलेट में रजिस्टर करना भी काफी आसान है. सर्वर डाउन के चलते या फिर ट्रेवल का प्लान कैंसिल हो जाने के कारण कई बार पैसा आपके अकाउंट में वापिस आने में काफी समय ले लेता है. ऐसे में हो सकता है कि आपको दोबारा बुकिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़े. ई- वॉलेट की सुविधा आपको इन सभी बुरे अनुभवों से बचा सकती है. खासकर अगर आप आये दिन यात्रा करते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन सुविधा है. इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपको खुद को IRCTC के साथ रजिस्टर करना जरूरी है.

e-wallet

ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Add Zee Business as a Preferred Source


सबसे पहले खुद को IRCTC के साथ रजिस्टर कराने के लिए, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

इस मेन्यू में जाकर आपको माय अकाउंट का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें.

"माय अकाउंट" मे जाकर "माय प्रोफाइल" और उसके बाद "अपडेट प्रोफाइल" पर जाएं.

यहां जाने के बाद आपको ई-वॉलेट सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करना है.

रजिस्टर करने के लिए यहां आपको अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करना होगा. यहां वेरिफिकेशन होते ही आपका ई वॉलेट रजिस्टर हो जाएगा.

अब आपका ई-वॉलेट एक्टिव हो जाएगा और आप मन मुताबिक फंड यहां डिपॉजिट कर पाएंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6