&format=webp&quality=medium)
भारतीय रेलवे ने यूपी के इस शहर के लिए चलाई विशेष रेलगाड़ी (फाइल फोटो)
रेलवे की ओर से यात्रियों की मांग को ध्यान मे रखते हुए इलाहाबाद जंग्शन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है. यह गाड़ी इलाहाबाद जंग्शन से दिनांक 12 जुलाई को एवं आनंद विहार से 13 जुलाई 2019 को चलेगी.
यह होगा गाड़ी का शिड्यूल
गाड़ी संख्या 04117/04117 इलाहाबाद - आनंद विहार टर्मिनल रेलगाड़ी 12 जुलाई को इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से रात 8.30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 06 बजे आनंद विहारट टर्मिनल पर पहुंचेगी. वापसी में यह रेलगाड़ी 13 जुलाई को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 7.50 बजे चलेगी. शाम 5.20 बजे यह गाड़ी इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी.
रास्ते में इन स्टेशनों पर रुकेगी ये रेलगाड़ी
रास्ते में यह रेलगाड़ी इलाहाबाद से चलने के बाद फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, गाजियाबाद व आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. दोनों दिशाओं में इस गाड़ी के ये स्टॉपेज होंगे.