&format=webp&quality=medium)
(Source: Reuters)
Indian Railways Special Trains: डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने महाराष्ट्र जाने वाले पैसेंजर्स को बड़ी खुशखबरी दी है. CR ने बताया कि छह दिसंबर को लंबी दूरी की 18 ट्रेनों तथा 12 अतिरिक्त लोकल सेवाओं का संचालन किया जाएगा. अंबेडकर की पुण्यतिथि को हर साल छह दिसंबर को 'महापरिनिर्वाण दिवस' के तौर पर मनाया जाता है. इसके मद्देनजर दादर और मुंबई के अन्य स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जा रहा है. मध्य रेलवे मंगलवार और बुधवार को विभिन्न स्थानों से लोगों के लिए आवाजाही की सुविधा के वास्ते 12 अतिरिक्त उपनगरीय सेवाओं तथा लंबी दूरी की 18 ट्रेनों का संचालन करेगा, जिसमें आठ ट्रेन मुंबई की ओर तथा 10 ट्रेन मुंबई से परिचालित होंगी.
ये ट्रेन आदिलाबाद, किनवट, हिमायतनगर, भोकर, मुदखेड, हजूर साहिब नांदेड़, पूर्णा, परभणी, मानवत रोड, सेलु, परतूर, जालना, औरंगाबाद, लासूर, रोटेगांव, नागरसोल, मनमाड, नासिक, इगतपुरी, कल्याण और दादर पर रूकते हुए जाएगी.
मेन लाइन - डाउन विशेष - कल्याण-परेल खंड
हार्बर लाइन – अप विशेष - पनवेल-कुर्ला खंड
हार्बर लाइन - डाउन विशेष - कुर्ला-पनवेल खंड
एक विज्ञप्ति के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को दादर स्टेशन पर RPF के 140 अतिरिक्त जवानों और जीआरपी के 250 जवानों को तैनात किया जा रहा है. इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और कल्याण स्टेशन पर आरपीएफ के 24 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है.