काशी विश्‍वनाथ से सीधे जुड़ेगा उज्‍जैन, जानिए क्‍या है रेल मंत्री पीयूष गोयल की योजना

रेल मंत्री (Railway Minister) पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा दिया है. उन्‍होंने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश (MP) के उज्जैन (Ujjain) को उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) से जोड़ने के लिए एक विशेष रेलगाड़ी (Train) चलाई जाएगी.
काशी विश्‍वनाथ से सीधे जुड़ेगा उज्‍जैन, जानिए क्‍या है रेल मंत्री पीयूष गोयल की योजना

यह गाड़ी इंदौर से चलेगी. (Dna)

रेल मंत्री (Railway Minister) पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा दिया है. उन्‍होंने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश (MP) के उज्जैन (Ujjain) को उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) से जोड़ने के लिए एक विशेष रेलगाड़ी (Train) चलाई जाएगी.

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद गोयल ने कहा, "बाबा महाकाल की नगरी को काशी विश्वनाथ की नगरी से जोड़ने के लिए एक विशेष ओवर नाइट गाड़ी चलाई जाएगी. इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. यह गाड़ी इंदौर से चलेगी. यह गाड़ी सर्वसुविधा युक्त होगी. इस गाड़ी का संचालन IRCTC द्वारा किया जाएगा."

उन्होंने कहा, "देश में इंदौर की पहचान सबसे स्वच्छ शहर की है. प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की पहचान ऐतिहासिक नगरी की है. इन दोनों स्थानों को जोड़ने के लिए चलाई जाने वाली यह गाड़ी उज्जैन और काशी को जोड़ने का काम करेगी. इससे पर्यटकों को वाराणसी से इंदौर आना आसान होगा."

Add Zee Business as a Preferred Source

गोयल ने उज्जैन में बाबा महाकाल की विशेष पूजा करने के बाद चाय-पोहे का भी लुत्फ उठाया. इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, "आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों से मिलने का अवसर मिला. उनके अपनेपन और स्नेह से अभिभूत हूं. उनके द्वारा इंदौर के प्रसिद्घ पोहे और चाय के आग्रह पर सभी के साथ इसका आनंद लिया."

दूसरी तरफ दक्षिण रेलवे का नांदयाल- एरा गुंटला सेक्शन 2021 तक एक हजार मेगावाट सौर उर्जा उत्पादन कर लेगा. ऐसा होने के बाद दक्षिण रेलवे का एरा गुंटला सेक्शन इस रीजन का पहला सोलर पावर से चलने वाला सेक्शन हो जाएगा.

रेलवे के मुताबिक, इस खंड में सभी आठ स्टेशनों को सोलर पैनल से जोड़ दिया गया है, जिससे सभी स्टेशनों पर बिजली मिल पाएगी. इसके साथ ही इस खंड पर पवन ऊर्जा का भी उत्पादन किए जाने की योजना है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6