&format=webp&quality=medium)
Garib Rath Express 1 घंटे 30 मिनट की देरी से दिल्ली आ रही है. (Dna)
दिल्ली (Delhi) आने वाली 12 ट्रेनें शुक्रवार को भी ठंड और कोहरे की वजह से डेढ़ घंटे से लेकर चार घंटे तक की देरी से पहुंच रही हैं. इंडिया रेलवे (Indian Railways) के मुताबिक, जो ट्रेनें सबसे ज्यादा देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं, उनमें रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस (Rewa Express) और भुवनेश्वर-न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) हैं जो 4 घंटे 15 मिनट की देरी से पहुंच रही हैं. उधर सबसे कम लेट ट्रेनों में वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस (Garib Rath Express) है जो 1 घंटे 30 मिनट की देरी से दिल्ली आ रही है.
ये ट्रेनें लेट
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली आने वाली 19 ट्रेनें एक से पांच घंटे तक देरी से चल रही थीं. डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल सबसे ज्यादा 5 घंटों की देरी से चल रही थी, जबकि कानपुर-भिवानी कालिन्दी एक्सप्रेस एक घन्टे की देरी से चल रही थी.
इंडियन रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तीन घंटे, गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस 2.15 घंटे, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 3.30 घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली दूरन्तो एक्सप्रेस 1.15 घंटे, रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस दो घंटे, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 1.30 घंटे, जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 4 घंटे, वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे और प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे लेट रहीं.