इंडियन रेलवे (Indian Railways) जल्द ही 6 और बुलेट ट्रेन (Bullet train) का तोहफा दे सकता है. रेलवे ने High Speed और Semi High Speed रेल कॉरिडोर के लिए 6 नए रूटों की पहचान की है. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव की मानें तो इन रूटों का DPR एक साल में तैयार हो जाएगा. आपको बता दें कि मुंबई अहमदाबाद (Mumbai Ahmedabad Route) पर पहले से हाईस्पीड कॉरिडोर बन रहा है.
1/6High Speed कॉरिडोर पर Train 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकती हैं. जबकि Semi High Speed हाईस्पीड कॉरिडोर पर Train 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं.
2/6वीके यादव की मानें तो 6 रूटों में दिल्ली-नोएडा-आगरा-लखनऊ-वाराणसी (865 किलोमीटर की दूरी) और दिल्ली-जयपुर-उदयपुर-अहमदाबाद (886 किलोमीटर की दूरी) शामिल हैं. दूसरे कॉरिडोर में मुंबई-नासिक-नागपुर (753 किलोमीटर), मुंबई-पुणे-हैदराबाद (711 किलोमीटर), चेन्नै-बेंगलुरु-मैसूर (435 किलोमीटर) और दिल्ली-चंडीगढ़-लुधियाना-जालंधर-अमृतसर (459 किलोमीटर) शामिल होंगे.
3/6बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि हमने इन छह कॉरिडोर की पहचान की है और उनकी DPR तैयार करने में लगे हैं.
4/6डीपीआर में इन रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की व्यवहार्यता का अध्ययन किया जाएगा, जिनमें जमीन की मांग और यात्रियों की संख्या जैसे मुद्दे शामिल किए जाएंगे. इस अध्ययन के बाद रेलवे फैसला करेगा कि ये रूट हाईस्पीड होंगे या सेमी हाईस्पीड.
5/6PM नरेंद्र मोदी ने देश को पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की सौगात दी थी.
6/6यह हाई स्पीड कॉरिडोर मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा. Bullet ट्रेन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का 90 प्रतिशत काम अगले छह महीने में पूरा हो जाएगा.