Motilal Oswal6 min ago
&format=webp&quality=medium)
जगह - जगह पानी भरने से रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल किया (फाइल फोटो)
सेंट्रल रेलवे और कोंकण रेलवे में कई जगहों पर पानी भर जाने से रेलवे की सेवाओं पर असर पड़ा है. ऐसे में रेलवे ने 10 अगस्त को आधा दर्जन ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है.
इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल
पोरबंदर - सिकंदराबाद एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी
सेंट्रल रेलवे के पुणे डिविजन में रेलवे की पटरियों पर पानी भर जाने से पोरबंदर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19202 पोरबंदर - सिकंदराबाद एक्सप्रेस को 13 अगस्त को कैंसिल कर दिया गया है. 14 अगस्त 2019 को सिकंदराबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 19201 सिकंदराबाद - पोरबंदर एक्सप्रेस भी कैंसिल रहेगी.