&format=webp&quality=medium)
Indian Railway Diwali Bonus: भारतीय रेलवे के 12 लाख कर्मचारियों को बहुत जल्द खुशखबरी मिलने वाली है. सरकार आज कैबिनेट बैठक में रेलवे के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का एलान कर सकती है. दिवाली बोनस के रूप में कर्मचारियों को हर साल उनके 78 दिन के वेतन के बराबर राशि दी जाती है. ये प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) प्रोडक्टिविटी और मोटिवेशन बढ़ाने के लिए रेलवे के सभी गैर-राजपत्रित कर्मचारियों (Group C और Group D) को दिया जाता है.
ग्रुप सी और ग्रुप डी के सभी कर्मचारियों को केवल 17,951 रुपये मिलते हैं, जिसकी गणना न्यूनतम मासिक वेतन 7000 रुपये के आधार पर की जाती है. ऐसे में दिवाली बोनस के रूप में रेलवे के 12 लाख कर्मचारियों को 18 हजार रुपये बोनस के रूप में मिल सकता है. इसका एलान आज कैबिनेट मीटिंग के बाद किया जा सकता है.
हालांकि, भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ (IREF) ने रेलवे को पत्र लिखकर अपने PLB को बढ़ाने की मांग की है. IREF ने अपने लेटर में कहा है कि हालांकि, रेलवे ने 1 जनवरी 2016 को 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कीं, फिर भी PLB की गणना और भुगतान छठे वेतन आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन के आधार पर किया गया है. छठे वेतन आयोग में ग्रुप डी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन केवल 7000 रुपये दिया गया था, जबकि 7वें वेतन आयोग में इसे बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया.
फेडरेशन के मुताबिक, ग्रुप सी और ग्रुप डी के सभी कर्मचारियों को केवल 17,951 रुपये मिलते हैं, जिसकी गणना न्यूनतम मासिक वेतन 7000 रुपये के आधार पर की जाती है. उनकी मांग है कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत न्यूनतम वेतन मानते हुए इसे बढ़ाकर 46,159 रुपये किया जाए.
फेडरेशन ने अपने पत्र में कहा, "कोविड-19 के दौरान, जब देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था और लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे, तब रेलवे कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेनों का संचालन जारी रखा, भले ही उन्हें बेहद प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा."
पिछले साल अक्टूबर में रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने PLB की घोषणा करते हुए कहा था कि 11.27 लाख अराजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को बोनस से फायदा होने की संभावना है. इसमें रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के पीएलबी के भुगतान को लेकर सरकार पर 1832.09 करोड़ रुपये के भार का अनुमान लगाया गया. पीएलबी के भुगतान के लिए निर्धारित वेतन गणना सीमा 7,000/- रुपये प्रति माह है. प्रति पात्र रेलवे कर्मचारी को इसमें अधिकतम राशि 78 दिनों के लिए 17,951 रुपये देय होती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें