&format=webp&quality=medium)
Small Savings Scheme: बढ़ती महंगाई और खाने-पाने की चीजों के बढ़ते दाम के बीच आपके लिए अच्छी खबर आई है. 1 जुलाई से आपके निवेश पर ब्याज भी बढ़ सकता है. छोटी बचत योजना (Small savings scheme) पर सरकार आज (30 जून) ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. RBI के रेपो रेट (Repo rate) बढ़ाने के बाद से बैंकों ने लगातार कर्ज को महंगा किया है. वहीं, फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed deposit) पर भी ब्याज बढ़ाया है. अब छोटी बचत योजना जैसे- PPF, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), किसान विकास पत्र (KVP), NSC में निवेश करते हैं तो आपको ज्यादा ब्याज का तोहफा मिल सकता है.
छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Scheme) के ब्याज पर 30 जून की शाम ऐलान होना है. मतलब 1 जुलाई से आपको निवेश पर ज्यादा ब्याज मिलने की पूरी संभावना है. वित्त मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो सरकार स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज दर 0.50% तक बढ़ा सकती है. इससे PPF, NSC और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं में निवेश करने वालों को बढ़िया रिटर्न मिलेगा. पिछले कुछ समय से डिपॉजिट खासकर छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज स्थिर रहा है.
सूत्रों ने ज़ी बिज़नेस डिजिटल को बताया Small savings scheme के ब्याज में बढ़ोतरी को लेकर बैंक और रिजर्व बैंक दोनों पक्ष में हैं. फाइनेंस एक्सपर्ट पंकज मठपाल के मुताबिक, ये एक ट्रेंड है, जब कर्ज की दर महंगी होती है तो पूरी संभावना रहती है कि निवेशकों को उनके डिपॉजिट पर बढ़िया रिटर्न मिले. बाजार अच्छे रिटर्न नहीं दे रहे हैं. सोने में भी इस वक्त एक रेंज में ही कारोबार दिख रहा है. महंगाई को कंट्रोल करने के लिए कर्ज को महंगा किया गया है. अगर कर्ज की तुलना में देखा जाए तो कम से कम 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी होनी चाहिए.
स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर हर तीन महीने यानी तिमाही आधार पर ब्याज दर तय होती है. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) इन ब्याज दरों को तय करता है और नोटिफाई करता है. अगली तिमाही के लिए ऐलान अगले महीने हो सकता है.
> नेशनल सेविंग्स रेकरिंग डिपॉटिज अकाउंट (National Savings Recurring Deposit Account): 5.8%
> नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट (Monthly Income Scheme Account): 6.6%
> किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra): 6.9%
> पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund): 7.1%
> नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (National Savings Certificate): 6.8%
> सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Scheme): 7.6%
> वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizens Savings Scheme): 7.4%
> 1 से 5 साल के लिए National Savings Time Deposit Account(TD) पर 5.5-6.7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.