कम हुआ EMI का बोझ! RBI के दिवाली बोनांजा से हर साल आपको होगा 11 हजार रु. का फायदा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया. RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि रेपो रेट में 25 बेसिस प्‍वाइंट की कटौती की गई है. इससे अब रेपो रेट 5.15 फीसदी पर आ गया है.
कम हुआ EMI का बोझ! RBI के दिवाली बोनांजा से हर साल आपको होगा 11 हजार रु. का फायदा

RBI ने यह भी संकेत दिए हैं कि ब्‍याज दरों में आगे कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. (Dna)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया. RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि रेपो रेट में 25 बेसिस प्‍वाइंट की कटौती की गई है. इससे अब रेपो रेट 5.15 फीसदी पर आ गया है. वहीं CRR को 4% पर स्थिर रखा गया है. केंद्रीय बैंक की इस कटौती से आपकी कार और होम लोन की EMI में 1452 रुपए से लेकर 9444 रुपए की बचत होगी. यानि हर साल आपके करीब 11 हजार रुपए सेव होंगे.

RBI ने साथ ही यह भी संकेत दिए हैं कि जब तक इकोनॉमी को ग्रोथ नहीं मिलती है तब तक ब्‍याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. FY20 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 6.1 फीसदी किया गया है. वहीं रिवर्स रेपो रेट 0.25 फीसदी घटकर 4.90 फीसदी रखा गया है.

बैकों की 1 साल में MCLR में कटौती

Add Zee Business as a Preferred Source
बैंकफरवरी 2019अक्‍टूबर 2019कुल कटौती
BoB8.75%8.40%0.35%
BOI8.75%8.35%0.40%
PNB8.55%8.25%0.30%
SBI8.55%8.15%0.40%
HDFC Bank8.75%8.45%0.30%
ICICI Bank8.80%8.45%0.35%
Axis Bank8.90%8.45%0.45%

20 साल के होम लोन की EMI

लोनपहलेअबबचत सालाना
20 lac16979166673744
30 lac25940254685664
50 lac43233424469444

5 साल के ऑटो लोन की EMI

3 lac61846148432
5 lac1030710246732
10 lac20613204921452

पहले 4 बार घटे रेट
RBI की 4 बार रेट कट किया है. इस साल में अब तक Repo rate में 1.10 फीसदी कटौती हुई है. वर्तमान में Repo rate 5.40% है. इस कटौती से रेपो रेट पर 5.15 फीसदी पर आ गया है.

5% तक आने की उम्‍मीद
मार्केट एक्‍सपर्ट का कहना है कि RBI मार्केट में डिमांड बढ़ाने के लिए इस कारोबारी साल में Repo rate को घटाकर 5 फीसदी पर ले आएगा. संभव है कि RBI दिसंबर में होने वाली MPC की बैठक में एक और कटौती करे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6