&format=webp&quality=medium)
PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को घर बनाने के लिए लोन पर सब्सिडी दी जाती है. इसके लिए लोगों को खुद को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खुद को रजिस्टर करना होता है और अगर आप इस योजना के तहत एलिजिबल होते हो तो सरकार की ओर से घर बनाने के लिए लोन दिया जाता है. इस योजना के तहत देश के लोगों का पक्का मकान में रहने का सपना पूरा होता है. ऐसे में समय-समय पर प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत अपना स्टेटस चेक करते रहना जरूरी है. अगर आपने भी पीएम आवास योजना के तहत खुद को रजिस्टर कराया है तो आपको 2022-23 की लिस्ट को देख लेना चाहिए.
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से साल 2022-23 की लिस्ट जारी की जा चुकी है. ऐसे में अगर आप इस योजना के तहत लाभार्थी हैं तो आपको लिस्ट में अपना नाम चेक जरूर करना चाहिए. लिस्ट में नाम चेक करने की प्रोसेस बहुत आसान है.
प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत 3 लाख से कम कमाने वाला कोई भी व्यक्ति, जिसके पास कोई भी आवास न हो, वो इसका लाभ उठा सकता है. इस स्कीम में सरकार की तरफ से 2.50 लाख की मदद दी जाती है. इसमें पैसे 3 किस्त में दिए जाते हैं. पहली किस्त 50 हजार की. दूसरी किस्त 1.50 लाख की. वहीं, तीसरी किस्त 50 हजार की दी जाती है. कुल 2.50 लाख रुपए में 1 लाख राज्य सरकार देती है. वहीं, 1.50 लाख का अनुदान केंद्र सरकार देती है.