&format=webp&quality=medium)
PM-KISAN Scheme Complain Number: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) के तहत देश के आठ करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को DBT के माध्यम से पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 13वीं किस्त जारी कर दी है. इसके तहत किसानों के खाते में कुल 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि गई है. इस योजना के तहत, पात्र किसान परिवारों को 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों के जरिए प्रति वर्ष 6,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं.
वर्ष 2019 में मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना का उद्देश्य देश भर में खेती योग्य भूमि वाले सभी भूमिधारक किसान परिवारों को आय सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत अब तक, 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों, मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों को 2.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की गई है.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का पैसा आपके मिला या नहीं इसे पता करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान (PM Kisan) की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. वेबसाइट पर दिए गए 'Farmers Corner' टैब पर क्लिक करें. इसमें ‘Beneficiary Status' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. यहां नया पेज खुलेगा. इस पर लाभार्थी को अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक का ऑप्शन चुनना होगा. ऑप्शन चुनने के बाद डीटेल्स भरनी होंगी. 'Get Data' पर क्लिक करके किस्त का स्टेटस सामने आ जाएगा. यहां से पता चलेगा कि आपको पैसा मिला या नहीं.
13वीं किस्त का पैसा अभी आना है. लेकिन, अगर आपके अकाउंट में रुपए नहीं आए हैं तो आप क्या करेंगे? इसके लिए सरकार ने क्षेत्र के लेखपाल और कृषि अधिकारियों को नियुक्त किया हुआ है. इनसे संपर्क करना होगा और उन्हें इसकी जानकारी देनी होगी. अगर फिर भी समस्या हल नहीं होती तो हेल्पलाइन पर भी फोन कर सकते हैं. सोमवार से शुक्रवार तक आप पीएम-किसान हेल्प डेस्क (PM-KISAN Help Desk) के ई-मेल (Email) pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा सेल के फोन नंबर 011-23381092 (Direct HelpLine) पर फोन करें.
कृषि मंत्रालय के मुताबिक, अगर किसी किसान के बैंक अकाउंट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Scheme) का पैसा नहीं पहुंच रहा है तो इसका समाधान कराया जाएगा. किसान के खाते में पैसा पहुंचा नहीं है या फिर कोई टेक्निकल दिक्कत है तो उसे ठीक किया जाएगा. इसके लिए अपना स्टेटस चेक करने और खुद आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है. योजना के वेलफेयर सेक्शन (Farmer’s Welfare Section) में संपर्क कर सकते हैं. दिल्ली में इसका फोन नंबर है 011-23382401, जबकि ई-मेल आईडी (pmkisan-hqrs@gov.in) है.
पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109