&format=webp&quality=medium)
Meaning of waiting for approval by state: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Smaman Nidhi Yojna) की 10वीं किस्त जल्द ही किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर होने वाली है. जी हां केंद्र सरकार ने तारीख का ऐलान कर दिया गया है. किसानों के अकाउंट में 10वीं किस्त 15 दिसंबर को आ जाएगी. ऐसे में अगर आपके स्टेटस पर Waiting for Approval By State लिखकर आ रहा है या आपको पैसा मिलेगा या नहीं? आइए आपको बताते हैं.
इन ऑप्शंस पर क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की पूरी डिटेल मिल जाएगी. इसका मतलब ये कि कौन-सी किस्त कब आपके अकाउंट में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई. ये पूरी जानकारी यहां मिल जाएगी, जिसमें आठवीं किस्त से जुड़ी डिटेल शामिल होगी.
आपके स्टेटस में अगली किस्त के बारे में Waiting for approval by state या Rft Signed by State Government या फिर FTO is Generated and Payment confirmation is pending लिखा दिखे तो इनका मतलब कि राज्य सरकार की तरफ से किसानों के डेटा की जांच कर ली गई है और ये सही पाया गया है. राज्य सरकार केंद्र से अनुरोध करती है की लाभार्थी के अकाउंट में पैसे भेजे जाएं.
PM Kisan Samman Nidhi पोर्टल पर अगर आप अपना स्टेटस चेक कर रहे हैं और आपकी अगली किस्त के लिए Waiting for approval by state लिखा दिख रहा है तो समझ लीजिए अभी 2000 रुपये की कॉस्ट मिलने में थोड़ा डिले है. यानी की राज्य सरकार की तरफ से अभी मंजूरी नहीं मिली है. इसके बाद जैसे ही राज्य सरकार आपकी तरफ से भेजे गए डॉक्यूमेंट्स को वेरीफाई कर लेगी वैसे ही केंद्र को Rft Sign करके भेज देगी.