जीवन बीमा हो या फिर स्वास्थ्य बीमा या हो पेंशन प्लान, ज्यादातर प्लान कम उम्र वाले लोगों के लिए ही फायदे का सौदा होते हैं. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है इन तमाम प्लान के फायदे कम, खर्चे ज्यादा होने लगते हैं. लेकिन एक ऐसा प्लान भी है जो सिर्फ सीनियर सिटिजन के लिए है और वह भी गारंटी रिटर्न के साथ. इस स्कीम में 31 मार्च, 2020 कर निवेश किया जा सकता है.
1/9सीनियर सिटीजन के लिए सरकार ने एक शानदार पेंशन प्लान लॉन्च किया है और इस पेंशन प्लान का नाम 'प्रधानमंत्री वय वंदना योजना' (PMVVY) है. हर महीने एक निश्चित पेंशन के लिए कोई भी सीनियर सिटिजन इस स्कीम को चुन सकते हैं.
2/9'प्रधानमंत्री वय वंदना योजना' में मासिक पेंशन का ऑप्शन चुनने पर वरिष्ठ नागिरकों को स्कीम में 10 साल तक एक तय दर से गारंटीशुदा पेंशन मिलती है. यह स्कीम डेथ बेनिफिट की भी पेशकश करती है. इसके तहत नॉमिनी को खरीद मूल्य वापस किया जाता है. इस पर मिलने वाला एश्योर्ड रिटर्न 8 फीसद होता है.
3/9भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 'प्रधानमंत्री वय वंदना योजना' में आप मासिक, तिमाही, छमाही या फिर सालाना आधार पर पेंशन ले सकते हैं. इस पॉलिसी का टर्म अधिकतम 10 साल के लिए है. इस प्लान पर टैक्स छूट नहीं मिलती है.
4/9'प्रधानमंत्री वय वंदना योजना' के तहत 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं. इस योजना में एकमुश्त रकम जमा की जाती है. जिस दिन से यह प्लान एक्टिव होता है, उस दिन से ठीक 10 साल तक पेंशन का फायदा लिया जा सकता है.
5/9इस योजना के तहत अगर आप मासिक मोड में पेंशन चाहते हैं तो हर महीने के अंत में आपके खाते में पेंशन ट्रांसफर हो जाएगी. इसी तरह अगर तिमाही प्लान लेते हैं तो हर तीसरे महीने के आखिर में पेंशन मिलेगी.
6/9अगर किसी वजह से पेंशनभोगी की मृत्यु हो जाती है तो, पॉलिसी का खरीद मूल्य पॉलिसीहोल्डर द्वारा नामित या कानूनी उत्तराधिकारी के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है.
7/9हर महीने 1000 रुपये की पेंशन के लिए आपको लगभग 1,44,578 रुपए के एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान करना होगा. और अगर आप 5000 रुपये मासिक पेंशन चाहते हैं तो प्रीमियम की राशि 7,22,892 रुपये होगी.
8/9'प्रधानमंत्री वय वंदना योजना' (PMVVY) के लिए अप्लाई करते समय पैन कार्ड की कॉपी, पते का प्रूफ और बैंक पासबुक की कॉपी की जरूरत होगी. पते के प्रूफ के लिए आप आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस वोटरआईडी की कॉपी जमा करा सकते हैं.
9/9पॉलिसी होल्डर को अगर मैच्योरिटी से पहले पैसों की जरूरत पड़ती है तो परचेज प्राइज का 98 फीसदी सरेंडर वैल्यू का भुगतान हो सकता है. लेकिन यह सरेंडर कुछ खास मामलों में ही होगा. जैसे खुद के या जीवन साथी का किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होना.