पोस्ट ऑफिस (Post Office) में स्मॉल सेविंग स्कीम (Small saving schemes) के तौर पर लोग अकाउंट ओपन कराते हैं. इसमें पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट, आरडी, पीपीएफ, एनएससी, केवीपी, सुकन्या समृद्धि योजना और दूसरी स्कीम हैं. कई बार किसी खास वजह से पोस्ट ऑफिस मके अकाउंट में बदलाव करने की भी जरूरत होती है. इन बदलाव के लिए पोस्ट ऑफिस चार्ज भी करता है. इंडिया पोस्ट (India Post) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यहां समझते हैं कि किसके लिए कितना चार्ज देना होता है.
1/7जरूरत पड़ने पर पोस्ट ऑफिस आपको डुप्लीकेट पासबुक भी जारी करता है. इसे जारी करने के लिए पोस्टऑफिस आपसे 50 रुपए और टैक्स लेता है.
2/7अगर आप अपने अकाउंट से किए गए ट्रांजेक्शन का स्टेटमेंट चाहते हैं या डिपॉजिट रसीद चाहते हैं तो इसके लिए हर बार 20 रुपए और टैक्स चार्ज के तौर पर देना होता है.
3/7किसी भी अकाउंट होल्डर को अपने नॉमिनी की घोषणा करनी होती है, जिसे बदला भी जा सकता है. अगर आपको नॉमिनी कैंसिल करनी है या बदलना है तो इसके लिए भी 50 रुपए और टैक्स चुकाना होता है.
4/7पोस्ट ऑफिस कस्टमर को अपना अकाउंट एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर करने की सुविधा देता है. अगर आपको भी अकाउंट ट्रांसफर करना है तो इसके लिए 100 रुपए और टैक्स देना होता है.
5/7अगर विशेष परिस्थिति में पोस्ट ऑफिस में आपको अकाउंट गिरवी रखने की जरूरत पड़ती है तो इसके लिए भी 100 रुपए और टैक्स आप पर चार्ज करता है.
6/7पोस्ट ऑफिस एक कैलेंडर ईयर में 10 पेज तक का चेकबुक तो फ्री में जारी करता है, लेकिन अगर आप इससे ज्यादा संख्या वाला चेकबुक चाहते हैं तो दस पेज के बाद प्रति पेज 2 रुपए और टैक्स देना होता है.
7/7पोस्ट ऑफिस में मौजूद अकाउंट से जुड़ा चेक अगर आपसे बाउंस हो जाता है तो इसके लिए आपको 100 रुपये और टैक्स भरना पड़ेगा. (फोटो - रॉयटर्स, IANS)