PM Shram Yogi Mandhan Yojana: भारत देश में असंगठित क्षेत्र में एक बड़ा तबका काम करता है. देश में लाखों ऐसे श्रमिक हैं, जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपना जीवन काटते हैं. लेकिन इन श्रमिकों या मजदूरों को आर्थिक मदद देने के लिए और उन्हें आर्थिक तौर पर और मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से अलग-अलग सरकारी स्कीम चलाई जाती हैं. केंद्र की एक स्कीम है- श्रम योगी मानधन योजना (pm shram yogi mandhan yojana). इस स्कीम के तहत मजदूरों को हर साल 30000 रुपए की पेंशन का फायदा दिया जाता है. इस स्कीम में इसमें रेहड़ी-पटरी लगाने वाले, रिक्शा चालक, निर्माण कार्य करने वाले और ऐसे ही असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर शामिल होते हैं.
1/5इस स्कीम के तहत खुद को रजिस्टर कराने के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यहां आप ऑनलाइन तरीके से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. हालांकि सरकार ने इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को भी तैयार किया है.
2/5इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपके पास सेविंग अकाउंट जरूर होना चाहिए. इसके अलावा आपके पास आधार कार्ड भी जरूर होना चाहिए. इसमें निवेश की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 40 साल है. इसके अलावा बैंक को एक सहमति पत्र देना होगा.
3/5इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपको हर महीने 55 रुपए निवेश करने होंगे. अगर आपकी उम्र 18 साल है तो आप महीने में 55 रुपए जमा करके सालाना 36000 रुपए की पेंशन पा सकते हैं. अगर आप 40 साल की उम्र से इस स्कीम में निवेश करेंगे तो आपको 200 रुपए प्रति महीना जमा करना होगा. इस स्कीम में किसी मजदूर को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी.
4/5असंगठित क्षेत्र से जुड़ा कोई भी मजदूर इस स्कीम का फायदा उठा सकता है. हालांकि मजदूर की उम्र 40 साल से कम होनी चाहिए. जो मजदूर किसी दूसरी सरकारी स्कीम का फायदा ना ले रहे हों, वो भी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं. इस स्कीम में आवेदन करने वाले मजदूर की मासिक आय 15000 रुपए से कम होनी चाहिए.
5/5कोई भी मजदूर श्रम विभाग के कार्यालय, एलआईसी, ईपीएफओ में जाकर इस स्कीम की जानकारी ले सकते हैं. सरकार ने इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है. कोई भी मजदूर 18002676888 पर कॉल करके योजना की जानकारी ले सकता है.