Lic Micro Insurance Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की माइक्रो बचत बीमा योजना (Micro Bachat Insurance Policy) लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. माइक्रो इंश्योरेंस प्लान (Micro Insurance Plan) काफी फायदेमंद मानी जा रही है. यही वजह है कि लोगों एलआईसी की इस प्लान की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. अगर आप भी एलआईसी की कोई नई प्लान लेने की योजना बना रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह प्लान आपके लिए कैसे फायदेमंद साबित हो सकती है.
1/5इस एलआईसी पॉलिसी को 18 से 55 साल के व्यक्ति अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए किसी तरह के मेडिकल टेस्ट नहीं मांगे जाते हैं. साथ ही अगर कोई व्यक्ति 3 साल तक प्रीमियम भरता है तो उसे 6 महीने तक प्रीमियम ना भरने पर भी लाभ दिया जाता है. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति 5 साल तक प्रीमियम भरता है तो उसे 2 साल का ऑटो कवर मिलता है. (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
2/5इस इंश्योरेंस प्लान में व्यक्ति को 50 हजार से 2 लाख तक का बीमा मिलता है. अगर किसी व्यक्ति ने 3 साल तक प्रीमियम भरा है तो उसे इस योजना के तहत लोन की सुविधा भी दी जाती है. यह एक नॉन लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है. जिसके तहत पॉलिसी में लॉयल्टी का फायदा भी मिलता है. (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
4/5इस योजना के तहत अगर किसी व्यक्ति की उम्र 18 साल है तो उसे 15 साल के प्लान के लिए प्रति हजार पर 51.5 रुपए का प्रीमियम देना होगा. वहीं अगर 25 साल का व्यक्ति 15 साल के लिए प्लान लेता है तो 51.60 रुपए और 35 साल के व्यक्ति को 52.20 रुपए प्रति हजार रुपए पर प्रीमियम देना होगा. (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
5/5अगर आपके पॉलिसी लेने के 15 दिन के भीतर आपको ये बीमा योजना समझ नहीं आती है या पसंद नहीं आती है, तो आप इसे सरेंडर भी कर सकते हैं. 15 दिन की अवधि के अंदर आपको ऐसा करना होगा. (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)