Warren Buffett Birthday: पूरी दुनिया में इन्वेस्टमेंट गुरु के नाम से मशहूर वॉरेन बफेट का आज (30 अगस्त) जन्मदिन है. शेयर बाजार से पैसा बनाने के लिए दुनिया में लाखों लोग उनकी स्ट्रैटजी को फॉलो करते हैं. निवेश करने के बारे में उनके सुझाव या टिप्स बहुत ही कारगर होते हैं. समय-समय पर बफेट निवेश को लेकर अपने अनुभव भी सार्वजनिक मंचों पर साझा करते आए हैं. जानते हैं इन्वेस्टमेंट गुरु बफेट के 5 निवेश मंत्र...
1/5शेयर खरीदने के बाद उसे एक ही दिन में या बेहद कम वक्त में बेच देने से बेहतर है कि आप अच्छी कंपनियों के स्टॉक खरीदें और फिर उनमें अपना निवेश लंबे समय तक बनाए रखें. शेयर मार्केट में लॉन्ग टर्म निवेश आखिरकार ज्यादा मुनाफा देता है, बशर्ते आप सही कंपनियों का चुनाव करें.
2/5बाजार में जल्द से जल्द अमीर बनने का लालच आपको गलत दिशा में ले जा सकता है. अच्छा पोर्टफोलियो तैयार करना एक लंबी प्रक्रिया है. इसके लिए काफी धैर्य रखना पड़ता है. बाजार से अच्छे रिटर्न के लिए आपको ऐसी कंपनियों में निवेश करना चाहिए जिनके बिजनेस मॉडल के साथ ही साथ उसका मैनेजमेंट भी अच्छा हो.
3/5बिना लक्ष्य के निवेश अक्सर फायदेमंद नहीं होता है. अपनी गाढ़ी कमाई को काफी समझदारी से लगाना चाहिए. अगर यह समझ नहीं पा रहे कि आखिर उस निवेश में पैसे किस तरह बढ़ने वाले हैं, तो उससे दूर रहने में ही भलाई है.
4/5अपने सभी अंडे एक ही टोकरी में नहीं रखने चाहिए. यह फार्मूला निवेश पर भी लागू करना चाहिए. आपके पास निवेश लायक जितना पैसा हो उसके सभी जगह बांट कर लगाना चाहिए. न पूरा पैसा डेट में लगाएं और न ही पूरा पैसा इक्विटी में, सबका संतुलन बनाए रखें.
5/5अगर आपको लगता है कि कोई कंपनी बेहद बढ़िया क्वॉलिटी के प्रोडक्ट बना रही है या अपने ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस मुहैया करा रही है, तो आप उसमें निवेश पर विचार कर सकते हैं. वॉरेन बफेट का मानना है, “एक अच्छी कंपनी के शेयर शानदार कीमत पर खरीदने से अच्छा है, एक शानदार कंपनी के शेयर वाजिब कीमत पर खरीदे जाएं.”
(सभी फोटो रॉयटर्स)