7वें वेतन आयोग के तहत हुए ये बदलाव, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत पिछले कुछ दिनों में कई ऐलान किए गए हैं. इसमें भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने नॉन रनिंग कैटेगरी से रनिंग कैटेगरी में प्रमोट हुए कर्मचारियों को 7वां वेतनमान के तहत पे फिक्‍सेशन (Pay Fixation) देने का फैसला किया है.  2006 से पहले रिटायर हुए अपने कर्मचारियों की पेंशन में रिवीजन के आदेश जारी हुए है साथ ही हरियाणा में PGT टीचरों की बड़े पैमाने पर भर्ती का ऐलान हुआ है. इसके अलावा भी कई बदलाव हुए हैं. आइये जानते हैं इन बदलावों के बारे में.