मध्य प्रदेश सरकार बजट 2020 (Budget 2020) पेश होने के बाद अपने 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी और 4 लाख से ज्यादा पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के साथ फाइनेंस डिपार्टमेंट की बातचीत न हो पाने के कारण DA का ऐलान अटका पड़ा है. केंद्रीय कर्मचारियों को इस वक्त 17% DA मिल रहा है जबकि राज्य में अभी यह लागू नहीं हो पाया है.
1/6सूत्रों के मुताबिक फाइनेंस डिपार्टमेंट काफी पहले DA में 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव सरकार को भेज चुका है. राज्य में क्लास थ्री कर्मचारियों को आधा DA सैलरी के साथ मिलता है और बाकी GPF में चला जाता है.
2/6उधर, केंद्रीय कर्मचारियों का DA भी बढ़ने वाला है. दिसंबर के AICPI के आंकड़े 31 जनवरी 2020 को जारी होंगे. इसके बाद सरकार DA में बढ़ोतरी का ऐलान करेगी.
3/6केंद्रीय कर्मचारियों के जुलाई से दिसंबर 2019 के DA का ऐलान सरकार मार्च में कर सकती है. इस बार DA में 4% की बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है.
4/6पिछली बार केंद्र सरकार ने DA में 5% की बढ़ोतरी की थी. इससे केंद्रीय कर्मचारियों का DA 12% से बढ़कर 17% हो गया था. DA में इतनी बढ़ोतरी सर्वाधिक थी.
5/6उधर, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने अपने 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी की है. सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) और निगमों (Corporation) में काम कर रहे अफसरों और कर्मचारियों को बढ़ा महंगाई भत्ता (DA) देने का फैसला किया है. इससे लेवल 1 स्तर के कर्मचारी की सैलरी में सालाना करीब 26 हजार रुपए की बढ़ोतरी होगी.
6/6सरकार ने इसका गवर्नमेंट ऑर्डर (GO) जारी कर दिया है. इसमें बताया गया है कि जिन PSU में 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) लागू हो चुका है, वहां के कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2019 से बेसिक का 12% महंगाई भत्ता मिलेगा.