Top SIP Return: इन 5 स्‍मॉल कैप फंड्स ने 5 साल में बना दिया लखपति, निवेशकों को मिला 31-42% सालाना रिटर्न

Top- 5 SIP Small Cap Funds: अगर स्‍माल कैप फंड्स में टॉप 5 स्कीम्‍स का SIP रिटर्न देखें तो निवेशकों को 31-42 फीसदी सालाना रिटर्न रहा है. इनमें 10 हजार मंथली एसआईपी से 5 साल में 16.80 लाख रुपये तक का फंड बन गया. 
Top SIP Return: इन 5 स्‍मॉल कैप फंड्स ने 5 साल में बना दिया लखपति, निवेशकों को मिला 31-42% सालाना रिटर्न

Top-5 small cap funds SIP return 

Top- 5 SIP Small Cap Funds: रिटेल निवेशक बाजार में जमकर पैसा लगा रहे हैं. म्‍यूचुअल फंड्स खासकर इक्विटी स्‍कीम्‍स में उनकी ताबड़तोड़ खरीदारी जारी है. इक्विटी म्‍यूचुलल फंड्स में एक कैटेगरी स्‍मॉल कैप फंड्स (Small Cap Funds) की है. इसमें निवेशक रिकॉर्ड खरीदारी कर रहे हैं. अगस्‍त में स्‍मॉल कैप फंड्स में लगातार 5वें महीने रिकॉर्ड इनफ्लो रहा. इस कैटेगरी में 4265 करोड़ रुपये का इनफ्लो आया है. अगर स्‍माल कैप फंड्स में टॉप 5 स्कीम्‍स का SIP रिटर्न देखें तो निवेशकों को 31-42 फीसदी सालाना रिटर्न रहा है. इनमें 10 हजार मंथली एसआईपी से 5 साल में 16.80 लाख रुपये तक का फंड बन गया.

Top-5 Small cap funds SIP Return

Add Zee Business as a Preferred Source


Quant Small Cap Fund

क्‍वांट स्‍माल कैप फंड का बीते 5 साल में SIP रिटर्न औसतन 42.69 फीसदी सालाना रहा है. इस स्‍कीम में 10,000 मंथली निवेश की वैल्‍यू 5 साल में बढ़कर 16.82 लाख रुपये हो गया. इस स्‍कीम में मिनिमम निवेश 5000 रुपये है. जबकि मिनिमम SIP 1000 रुपये है.

Nippon India Small Cap Fund

निप्‍पॉन इंडिया स्‍माल कैप फंड का बीते 5 साल में SIP रिटर्न औसतन 35.8 फीसदी सालाना रहा है. इस स्‍कीम में 10,000 मंथली निवेश की वैल्‍यू 5 साल में बढ़कर 14.35 लाख रुपये हो गया. इस स्‍कीम में मिनिमम निवेश 5000 रुपये है. जबकि मिनिमम SIP 1000 रुपये है.

HSBC Small Cap Fund

HSBC स्‍मॉल कैप फंड का 5 साल में SIP रिटर्न औसतन 31.82 फीसदी सालाना रहा है. इस स्‍कीम में 10,000 मंथली निवेश की वैल्‍यू 5 साल में बढ़कर 13.08 लाख रुपये हो गया. इस स्‍कीम में मिनिमम निवेश 5000 रुपये है. जबकि मिनिमम SIP 1000 रुपये है.

HDFC Small Cap Fund

HDFC स्‍मॉल कैप फंड का 5 साल में SIP रिटर्न औसतन 31.16 फीसदी सालाना रहा है. इस स्‍कीम में 10,000 मंथली निवेश की वैल्‍यू 5 साल में बढ़कर 12.88 लाख रुपये हो गया. इस स्‍कीम में मिनिमम निवेश 100 रुपये है. जबकि मिनिमम SIP 100 रुपये है.

Union Small Cap Fund

Union स्‍मॉल कैप फंड का 5 साल में SIP रिटर्न औसतन 30.41 फीसदी सालाना रहा है. इस स्‍कीम में 10,000 मंथली निवेश की वैल्‍यू 5 साल में बढ़कर 12.65 लाख रुपये हो गया. इस स्‍कीम में मिनिमम निवेश 1,000 रुपये है. जबकि मिनिमम SIP 1,000 रुपये है.

(सोर्स: AMFI, NAV- 18 सितंबर 2023, रिटर्न डायरेक्‍ट स्‍कीम के आधार पर)

Small Cap Funds: क्‍या होते हैं?

स्मॉल कैप फंड का निवेश स्मॉल कैप कंपनियों में होता है. स्मॉल कैप कंपनियों का मार्केट कैप कम होता है. कंपनियों का मार्केट कैप 500 करोड़ रुपये से कम होता है. आमतौर पर स्‍मालकैप फंड्स में मार्केट कैप में 251वी रैंक से शुरू होने वाली कंपनियों में निवेश होता है. कंपनियों के कारोबार में तेज वृद्धि की उम्मीद रहती है. फंड हाउस निवेश के लिए कंपनी की पहचान उसके ग्रोथ आकलन के आधार पर करते हैं.

AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्‍त 2023 में 4265 करोड़ का इनफ्लो आया. जुलाई में 4,171.44 करोड़, जून में 5,471.75 करोड़, मई में 3,282.50 करोड़ और अप्रैल में 1,790.98 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ है. इक्विटी कैटेगरी में बीते पांच महीने से स्‍मॉल कैप फंड्स में रिकॉर्ड निवेश आया है. थिमैटिक/सेक्‍टोरल कैटेगरी के बाद सबसे ज्‍यादा इनफ्लो स्‍मॉल कैप में आया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यहां निवेश की सलाह नहीं है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6