Mutual Funds से 3 साल में बनाना है तगड़ा मुनाफा? Large Cap, Mid & Small Cap के साथ ऐसे तैयार करें पोर्टफोलियो 

Mutual Funds Moderate Portfolio: ब्रोकरेज हाउस शेयरखान (Sharekhan) ने म्‍यूचुअल फंड पोर्टफोलियो के लिए औसत रिस्‍क उठाने की क्षमता रखने वाले निवेशकों की कैटेगरी के आधार पर म्‍यूचुअल फंड मॉडल पोर्टफोलियो बनाया है.
Mutual Funds से 3 साल में बनाना है तगड़ा मुनाफा? Large Cap, Mid & Small Cap के साथ ऐसे तैयार करें पोर्टफोलियो 

Mutual funds Investment 

Mutual Funds Moderate Portfolio: म्‍यूचुअल फंड्स में निवेश को लेकर लंबी अवधि का नजरिया हमेशा एक अच्‍छा फैसला साबित होता है. कई ऐसे निवेशक हैं, जो औसत रिस्‍क (Moderate) उठाने की क्षमता ही रखते हैं. म्‍यूचुअल फंड में उनके लिए भी निवेश की दमदार स्‍ट्रैटजी और ऑप्‍शन हैं. ब्रोकरेज हाउस शेयरखान (Sharekhan) ने म्‍यूचुअल फंड पोर्टफोलियो के लिए औसत रिस्‍क उठाने की क्षमता रखने वाले निवेशकों की कैटेगरी के आधार पर म्‍यूचुअल फंड मॉडल पोर्टफोलियो बनाया है. जिसमें फंड्स के साथ-साथ किस कैटेगरी में कहां कितना एक्‍सपोजर लेना है, इसकी डीटेल दी है.

Moderate Portfolio: कहां-कितना निवेश

मॉडरेट निवेशकों के पोर्टफोलियो में आमतौर पर ऐसे फंड्स होते हैं, जो बाजार की गिरावट में भी बड़े नुकसान से बचे रहते हैं. बाजार से जुड़े इन्‍वेस्‍टमेंट इन्‍स्‍ट्रूमेंट्स में सबसे सटीक फार्मूला यही है कि हमेशा अपने रिस्‍क उठाने की क्षमता के आधार पर भी निवेश का ऑप्‍शन चुने.

Add Zee Business as a Preferred Source

शेयरखान की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडरेट पोर्टफोलियो में लार्ज कैप, क्रेडिट अपॉर्च्‍युनिटी व डायनेमिक बॉन्‍ड और मिड एंड स्‍मॉल कैप शेयर को शामिल किया है. इसमें लार्ज कैप में कुल अमाउंट का 35 फीसदी, क्रेडिट अपॉर्च्‍युनिटी व डायनेमिक बॉन्‍ड में 40 फीसदी और मिड और स्‍मॉल कैप में 25 फीसदी निवेश करना है. इस मॉडल पोर्टफोलियो में निवेश मिनिमम 3 साल रखना है. साथ ही हर 12 महीने पर पोर्टफोलियो की समीक्षा करनी है.

Moderate Portfolio में कौन-कौन से फंड

Large Cap

Kotak Bluechip Fund
ICICI Prudential Bluechip Fund

Midcap Funds

Kotak Emerging Equity Fund
SBI Magnum Mid Cap Fund
Mirae Asset Mid Cap Fund

Smallcap Funds

ICICI Prudential SmallCap Fund
Nippon India Small Cap Fund

Dynamic bond & Credit Opportunity

ICICI Prudential All Seasons Bond Fund - Reg - Growth
HDFC Credit Risk Debt Fund - Reg - Growth

रिटेल निवेशक जमकर लगा रहे पैसा

म्‍यूचुअल फंड्स पर रिटेल निवेशकों का भरोसा बना हुआ है और जमकर पैसा लगा रहे हैं. एसोसिएशन ऑफ म्‍यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्‍त 2023 में SIP के जरिए 15,814 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ है. जबकि जुलाई में एसआईपी इनफ्लो 15,243 करोड़ रुपये था. इस तरह लगातार दूसरे महीने एसआईपी के जरिए 15 हजार करोड़ से ज्‍यादा का इनफ्लो देखने को मिला. इक्विटी कैटेगरी की बात करें, तो इस साल अब तक का सबसे ज्‍यादा 20,245.26 करोड़ का इनफ्लो अगस्‍त में देखने को मिला है. इससे पहले जुलाई 2023 में इक्विटी म्‍यूचुअल फंड्स में 7,505 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ था.


(डिस्‍क्‍लेमर: मॉडल पोर्टफोलियो की डीटेल शेयरखान ने दी है. म्‍यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. इसमें पिछले प्रदर्शन को भविष्य में मिलने वाले रिटर्न का पैमाना नहीं माना जा सकता है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6