&format=webp&quality=medium)
इस तरह घर बैठे करें प्रीमियम जमा
Lic Premium: आप अपने बीमा प्रीमियम की पेमेंट घर बैठे भी कर सकते हैं, उसके लिए LIC ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. LIC की वेबसाइट के अलावा आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से भी पेंमेंट का भुगतान आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा. एलआईसी प्रीमियम की पेमेंट ऑनलाइन जमा करने के बाद उसका पेमेंट रिसिप्ट ध्यान से डाउनलोड कर लें.
आज के भी समय में काफी ऐसे लोग हैं जो अपना प्रीमियम जमा करने के लिए एलआईसी के ब्रांच जाते हैं. लेकिन ऐसा करने से आपका टाइम और एनर्जी दोनों ही बेकार जाता है. भारत की सबसे बड़ी और पुरानी बीमा कंपनियों में से एक है एलआईसी के पास सबसे अधिक पॉलिसीधारक हैं. ऐसे में यहां प्रीमियम को ऑनलाइन जमा कराना सबसे बेस्ट और सरल तरीका है.
पॉलिसी धारक अपने मोबाइल से LIC Pay Direct ऐप को डाउनलोड कर के भी अपने पॉलिसी के प्रीमियम को जमा करा सकते हैं. इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट से भी प्रीमियम जमा हो सकता है. इसके लिए आपको सबसे पहले www.licindia.in पर जाना होगा. इसके बाद आपको यहां ‘pay direct’ लिखा दिखेगा जहां आप बिना लॉगिन हुए भी प्रीमियम चुका सकते हैं. यहां एक दूसरा पेज ओपन जहां होगा जहां लिखा होगा ‘please select’, ‘premium payment’ आपको इस पर क्लिक कर proceed बटन दबाना होगा.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
एलआईसी की वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर जाएं.
यहां अपना नाम, पॉलिसी नंबर आदि दर्ज करते हुए रजिस्ट्रेशन कराएं.
रजिस्ट्रेशन होते ही आप कभी भी पॉलिसी के स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
1. 022-68276827 नंबर पर कॉल करके भी आप जानकारी ले सकते हैं.
2. 9222492224 नंबर पर LICHELP <पॉलिसी नंबर> लिखकर मैसेज भेजें, इस मैसेज के भेजने पर किसी तरह का चार्ज नहीं लगेगा.
कई यूपीआई पेमेंट ऐप्स ऐसे हैं जहां एलआईसी प्रीमियम भरने की सुविधा दी गई है. यहां से ग्राहक आसानी से प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं. फोनपे, पेटीएम, गूगल पे आदि जैसे पेमेंट्स एप पर जाकर एलआईसी प्रीमियम भरा जा सकता है.