अगर बैंकों ने घटाए ब्‍याज तो आपके होम और कार लोन की घटेगी EMI, हर महीने होगी इतने रुपये की बचत

आपकी ईएमआई कितनी कम होगी, इसके लिए अपने लोन की मूल राशि, ब्याज दर, कितने साल के लिए लोन लिया है और फिलहाल ईएमआई कितनी है, इसके आधार पर कैलकुलेट की जा सकती है.
अगर बैंकों ने घटाए ब्‍याज तो आपके होम और कार लोन की घटेगी EMI, हर महीने होगी इतने रुपये की बचत

अगर बैंकों ने घटाए ब्‍याज तो आपके होम और कार लोन की इतनी घटेगी EMI (फोटो: PTI)

पिछले हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है. अब यह 6.25 फीसदी पर आ गया है. RBI के इस फैसले से आपकी जेब पर असर पड़ना तय है. रेपो रेट घटने से आपके लिए बैंकों से कर्ज लेना सस्ता हो जाएगा और आपकी ईएमआई भी कम हो जाएगी. आपकी ईएमआई कितनी कम होगी, इसके लिए अपने लोन की मूल राशि, ब्याज दर, कितने साल के लिए लोन लिया है और फिलहाल ईएमआई कितनी है, इसके आधार पर कैलकुलेट की जा सकती है. रेपो रेट घटने पर आपकी जेब पर पड़ने वाले असर को समझने के लिए आपको ये जानना भी जरूरी है कि रेपो रेट होता क्या है.

क्‍या होता है रेपो रेट?
रेपो रेट ब्याज की वह दर होती है जिस पर RBI बैकों को फंड उपलब्‍ध कराता है. चूंकि रेपो रेट घटने से बैंकों को RBI से सस्ती फंडिंग प्राप्त होगी सकेगी, इसलिए बैंक भी अब कम ब्याज दर पर लोन ऑफर करेंगे. इससे नया लोन सस्ता हो जाएगा जबकि लोन ले चुके लोगों को EMI में या रीपेमेंट पीरियड में कटौती का फायदा मिल सकता है.

आइए जानते हैं अगर बैंक भी होम लोन और कार लोन की ब्‍याज दरों में कटौती करते हैं तो हर महीने आपके कितने पैसे बचेंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source
लोन की रकमनई ईएमआईपुरानी ईएमआईहर महीने की बचत
30 लाख रुपये26,225 रुपये26,703 रुपये478 रुपये
50 लाख रुपये44,026 रुपये44,826 रुपये800 रुपये
80 लाख रुपये71,464 रुपये72,752 रुपये1,288 रुपये

पुरानी ब्‍याज दरें एसबीआई की मौजूदा दरों को माना गया है. 30 लाख रुपये तक के होम लोन की ब्‍याज दरें 8.85 फीसदी, 30-75 लाख रुपये के लिए 9.05 फीसदी और 75 लाख रुपये से अधिक के होम लोन की ब्‍याज दरें 9.15 फीसदी मानी गई हैं. पुरानी ईएमआई की गणना इसी आधार पर की गई है जबकि नई ईएमआई के मामले में ब्‍याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की गई है.

अब बात करते हैं कार लोन की. अगर बैंक कार लोन की ब्‍याज दरों में भी चौथाई फीसदी की कटौती करते हैं तो आपके कितने पैसे बचेंगे.

लोन की राशिनई ईएमआईपुरानी ईएमआईबचत
5 लाख रुपये10,501 रुपये10,562 रुपये61 रुपये
10 लाख रुपये21,002 रुपये21,124 रुपये122 रुपये

यहां कार लोन की मौजूदा ब्‍याज दर 9.75 फीसदी मानते हुए पुराने ईएमआई की गणना की गई है. वहीं, नए ईएमआई की गणना 9.50 फीसदी ब्‍याज दर के आधार पर की गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6