&format=webp&quality=medium)
Côte d'Ivoire में सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं लोग. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Income Tax: टैक्स भी जीवन का एक सत्य है. हमारे इकोनॉमिक इकोसिस्टम का एक अहम हिस्सा है टैक्सेशन. क्वालिटी ऑफ लाइफ का आधार तय करने में इसकी अहम भूमिका होती है. भारत सरकार अपने नागरिकों को दो तरह के टैक्स रिजीम का विकल्प देती है, जिसमें एक में (New Tax Regime) कम टैक्स रेट ऑफर किया जाता है, तो वही दूसरी रिजीम (Old Tax Regime) में कम टैक्स रेट के साथ कई तरह के टैक्स छूट दी जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसे भी देश हैं, जहां के नागरिकों को आपसे दोगुना टैक्स भरना होता है? वहीं कुछ ऐसे देश भी हैं जहां के लोगों को टैक्स भरने से भारी छूट मिलती है? World Population Review के एक सर्वे के मुताबिक, सामने आया है कि दुनिया में किस देश के लोगों को सबसे ज्यादा टैक्स भरना पड़ता है, और कौन से देश टैक्स बचाने के लिहाज से स्वर्ग बने हुए हैं.
Ivory Coast या Côte d'Ivoire पश्चिमी अफ्रीका में स्थित देश है, जहां सबसे ज्यादा टैक्स देना होता है. आइवरी कोस्ट इसका पुराना नाम है. ये देश cocoa beans का सबसे बड़ा निर्यातक है. इस देश के लोगों 60% के टैक्स रेट से सबसे ज्यादा पर्सनल टैक्स भरना पड़ता है. यहां सेल्स और कॉरपोरेट टैक्स बाकी देशों से थोड़ा कम है, लेकिन पर्सनल टैक्स में ये देश सबसे ज्यादा आगे है.
ये भी पढ़ें: काम की बात: किराये पर मकान दिया है तो रेंटल इनकम पर भी बचा सकते हैं टैक्स, जानें Tax Saving का तरीका
कुछ ऐसे भी देश हैं जो विदेशी निवेशकों को बहुत कम टैक्स रेट ऑफर करते हैं. ऐसे देश विदेशी निवेशकों की ओर से कैपिटल इन्फ्लो, अलग-अलग तरह के चार्ज लगाकर और कम टैक्स रेट ऑफर करते हैं.
ये भी पढ़ें: Income Tax Exemption: देश में इस राज्य के लोगों को नहीं भरना पड़ता टैक्स, क्या आप जानते हैं क्यों?
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें