&format=webp&quality=medium)
PhonePe से कभी भी, कहीं भी देश के किसी भी बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं पैसा, जानिए प्रोसेस (PhonePe)
How to transfer money from PhonePe to Bank Account: आज के इस डिजिटल इंडिया युग में आम आदमी की जिंदगी पहले के मुकाबले काफी ज्यादा आसान हो गई है. मौजूदा तकनीक ने हमारे ज्यादातर कामों को इतना आसान बना दिया है कि अब हम अपने कई जरूरी कामों को कहीं भी और कभी भी निपटा सकते हैं. खासतौर पर डिजिटल इंडिया ने बैंकिंग के क्षेत्र में जबरदस्त क्रांति की है. पहले जब हमें किसी के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने होते थे तो हमारे पास ब्रांच जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था लेकिन अब हम कहीं भी और कभी भी किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते में चुटकियों में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं. आज हम यहां आपको मनी ट्रांसफर का एक शानदार और बेहद आसान तरीका बताने जा रहे हैं.
बैंक से जुड़े अब कई जरूरी कामों के लिए हमें ब्रांच में घंटों धक्के खाने की जरूरत नहीं पड़ती है क्योंकि बैंक से जुड़े ज्यादातर काम अब हम घर बैठे ही निपटा लेते हैं. भारत में सेवाएं देने वाला डिजिटल पेमेंट ऐप फोनपे (PhonePe) अपने यूजर्स को मनी ट्रांसफर करने के लिए एक बेहद ही आसान प्लेटफॉर्म देता है, जहां से आप भारत के किसी भी बैंक के किसी भी ब्रांच के खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं. PhonePe के जरिए पैसा ट्रांसफर करना काफी आसान है. यहां हम आपको फोनपे से किसी भी बैंक खाते में मनी ट्रांसफर करने का पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं.
बताते चलें कि PhonePe से किसी व्यक्ति के बैंक खाते में भेजे गए पैसों का विवरण जानने के लिए आप View History पर जा सकते हैं.