डबल करना चाहते हैं अपने PF का पैसा तो अपनाएं ये तरीका, मिलेगा फायदा

प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए प्रोविडेंट फंड काफी खास होता है. लेकिन, फिर भी सैलरी से कटने वाले इस अंश का बोझ ज्यादा अच्छा नहीं लगता.
डबल करना चाहते हैं अपने PF का पैसा तो अपनाएं ये तरीका, मिलेगा फायदा

प्रोविडेंट फंड बचत के साथ-साथ टैक्स बेनिफिट भी देता है. (फोटो: PTI)

प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए प्रोविडेंट फंड काफी खास होता है. लेकिन, फिर भी सैलरी से कटने वाले इस अंश का बोझ ज्यादा अच्छा नहीं लगता. वहीं, दूसरी ओर लोगों को लगता है कि उनके खाते में पीएफ का पैसा ज्यादा होना चाहिए. लेकिन, दोनों चीजें संभव नहीं है. हालांकि, एक तरीका है, जिससे पीएफ के पैसे को डबल किया जा सकता है. लेकिन, इसके लिए आपको अपने एम्प्लॉयर से बात करनी होगी. एम्प्लॉयर से कहकर अपना पीएफ कंट्रीब्यूशन को बढ़वा सकते हैं. इससे आपकी सैलरी में इन हैंड थोड़ा कम जरूर होगा. लेकिन, बचत और टैक्स के लिहाज से अच्छा विकल्प मिल सकेगा.

बढ़ जाएगा पीएफ में पैसा
अगर आपका एम्प्लॉयर आपके पीएफ कंट्रीब्यूशन को बढ़ा देती है. तो आपके पीएफ अकाउंट में हर महीने पीएफ फंड में ज्यादा पैसा जमा होगा. अगर समय रहते पीएफ कंट्रीब्यूशन को बढ़ाया जाए तो रिटायरमेंट के वक्त आपका फंड डबल हो सकता है. मौजूदा वक्त में एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड यानी EPF पर 8.55 फीसदी ब्‍याज मिलता है. पीएफ कंट्रीब्‍यूशन बढ़ाने से आपकी पीएफ राशि पर मिलने वाला ब्याज भी अधिक होगा.

क्या कहता है EPFO का नियम
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पूर्व अस्टिटेंट कमिश्नर ए के शुक्ला के मुताबिक, EPFO का नियम हर कर्मचारी को यह छूट देता है कि वो अपनी कंपनी से कहकर अपना पीएफ कंट्रीब्यूशन बढ़वा सकता है. एम्‍पलॉई प्रॉविडेंट फंड एक्‍ट के तहत उसे यह छूट दी जाती है. नियम के मुताबिक, प्रोविडेंट फंड में बेसिक सैलरी और डीए का 12 फीसदी कर्मचारी के हिस्से में जमा होता है. वहीं, इतना ही हिस्सा कंपनी की ओर से कर्मचारी के खाते में जमा कराया जाता है. नियम के अनुसार, कोई भी कर्मचारी अपने मंथली कंट्रीब्‍यूशन को बेसिक सैलरी के 100 फीसदी तक बढ़वा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसे डबल हो जाएगा PF का पैसा
अगर कोई भी कर्मचारी अपने मासिक योग को दोगुना करा ले तो उसके पीएफ फंड की राशि खुद ब खुद दोगुनी हो जाएगी. मसलन मौजूदा व्यवस्था में बेसिक सैलरी पर 12 फीसदी पीएफ का योगदान होता है. लेकिन, अगर कर्मचारी इसे बढ़वाकर 24 फीसदी करा ले तो उसका पीएफ फंड भी दोगुना हो जाएगा.

मिलेगा चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा
पीएफ फंड दोगुना तेजी से बढ़ने के अलावा आपको इसे पर डबल ब्याज का भी फायदा मिलेगा. दरअसल, पीएफ पर ब्याज की गणना चक्रवृद्धि ब्याज फार्मूला से होती है. इसे कंपाउंडिंग इंटरेस्ट भी कहा जाता है. ऐसी स्थिति में फंड दोगुना जमा होगा और हर साल ब्याज पर ब्याज का फायदा भी मिलेगा. इस तरह आपके रिटायरमेंट के लिए मोटा फंड तैयार होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6