Karnataka Election Results 2023: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान- पहले दिन, पहली कैबिनेट में पूरे करेंगे 5 वादे
Written By: ज़ीबिज़ वेब टीम Updated: Sat, May 13, 2023 05:16 PM IST
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की तस्वीर साफ होते ही राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और मीडिया को संबोधित करते हुए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को बधाई दी. कर्नाटक में कांग्रेस को बंपर जीत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के लोगों से कहा कि पार्टी अपने 5 वादे तत्काल पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि पहले दिन, पहली कैबिनेट में पांचों वादे पूरे किए जाएंगे.