&format=webp&quality=medium)
SSC MTS and Havaldar 2023 Exam Answer Key: स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) ने एमटीएस, हवलदार 2022 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. कैंडिडेट्स अपनी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. आपको बता दें कि एसएससी एमटीएस और हवलदार की परीक्षा दो फेज में हुई थी. पहला फेज दो मई से 19 मई 2023 तक चला था. वहीं, दूसरा फेज की परीक्षा 13 जुलाई 2023 से 20 जुलाई तक हुई थी.
कैंडिडेट्स को आंसर की के किसी जवाब में आपत्ति है तो इसे वह दर्ज करवा सकते हैं. उम्मीदवार 28 जून 2023 से चार जुलाई 2023 के शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. इसके लिए आपको प्रति प्रश्न 100 रुपए देने होंगे. चार जुलाई 2023 शाम पांच बजे के बाद दर्ज की गई कोई भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा. SSC की वेबसाइट के मुताबिक कैंडिडेट्स रिस्पॉन्स शीट का प्रिंट आउट निकाल लें. चार जुलाई 2023 के बाद ये वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कैंडिडेट्स को बता दें कि आपत्ति दर्ज करने और उसकी समीक्षा करने के बाद एसएससी द्वारा फाइनल आंसर की जारी करेगी. एसएससी ने फाइनल आंसर की जारी करने की तारीख की घोषण नहीं की है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें.