SSC CHSL 2020 परीक्षा के लिए ssc.nic.in पर जल्द कर लें अप्लाई, 10 जनवरी है आखिरी तारीख

SSC CHSL 2020: कैंडिडेट का सलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड रिटन एग्जामिनेशन (टियर-1), डिस्क्रिप्टिव पेपर (टियर-2) और टाइपिंग टेस्ट/ स्किल टेस्ट (टियर-3) के जरिये किया जाएगा.
SSC CHSL 2020 परीक्षा के लिए ssc.nic.in पर जल्द कर लें अप्लाई, 10 जनवरी है आखिरी तारीख

कैंडिडेट की उम्र की गणना 1 जनवरी 2020 के आधार पर की जाएगी. (जी बिजनेस)

SSC CHSL 2020: स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) की कम्बाइंड हाइयर सेकेंडरी लेवल एग्जाम (CHSL Exam) के लिए अगर आपने अबतक अप्लाई नहीं किया है तो इसे जल्दी पूरा कर लें. आपके पास मौका सिर्फ 10 जनवरी 2020 तक ही है. 12वीं पास कैंडिडेट के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार मौका है. SSC CHSL 2020 परीक्षा के लिए फीस पेमेंट करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी तक ही है.

वैकेंसी की मुख्य बातें
परीक्षा का नाम - SSC CHSL 2020
पद का नाम - लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) / जूनियर सेक्रेटैरिएट असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट, सोर्टिंग असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ए
योग्यता - 12 वीं पास
उम्रसीमा - 18 से 27 साल
पे स्केल - ₹5200-20200

परीक्षा फीस
इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 100 रुपये जमा कराने होंगे. फीस आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिये भी कर सकते हैं. एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन और महिला कैंडिडेट को परीक्षा फीस नहीं जमा करनी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत - 3 दिसंबर 2019
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 10 जनवरी 2020
फीस पेमेंट की आखिरी तारीख (ऑनलाइन) - 12 जनवरी 2020
फीस पेमेंट की अंतिम तिथि (ऑफलाइन) - 14 जनवरी 2020
कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख (पेपर- I) - 16 से 27 मार्च 2020
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर II) की तारीख - 28 जून 2020.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

बता दें कि कैंडिडेट की उम्र की गणना 1 जनवरी 2020 के आधार पर की जाएगी. कैंडिडेट का सलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड रिटन एग्जामिनेशन (टियर-1), डिस्क्रिप्टिव पेपर (टियर-2) और टाइपिंग टेस्ट/ स्किल टेस्ट (टियर-3) के जरिये किया जाएगा. कैंडिडेट अधिक जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट http://ssc.nic.in पर भी विजिट कर सकते हैं.