DSSSB ने निकाली कई पदों के लिए सरकारी नौकरी की वैकेंसी, ₹9300-34800 तक मिलेगा पे स्केल

DSSSB Recruitment 2020: इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई 27 फरवरी 2020 तक कर सकते हैं.  कैंडिडेट का सलेक्शन टीयर-1 और टीयर-2 एग्जाम और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. 
DSSSB ने निकाली कई पदों के लिए सरकारी नौकरी की वैकेंसी, ₹9300-34800 तक मिलेगा पे स्केल

इन पदों पर अप्लाइ करने वाले जनरल, ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस 100 रुपये देने हैं.  (आईएएनएस)

DSSSB Recruitment 2020: अगर आप दिल्ली (Delhi) में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाना चाहते हैं तो आपके लिए अभी शानदार मौका है. दरअसल, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने एसआई, जूनियर असिस्टेंट, टीए और कई पदों पर सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली है. अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं और इसमें रुचि रखते हैं तो आप इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई 27 फरवरी 2020 तक कर सकते हैं. कैंडिडेट का सलेक्शन टीयर-1 और टीयर-2 एग्जाम और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

वैकेंसी की मुख्य बातें
पद का नाम - एसआई, जूनियर असिस्टेंट, टीए और अन्य
खाली सीटों की संख्या - 297
योग्यता - 10वीं से लेकर ग्रेजुएट और डिप्लोमा
पे स्केल - ₹5200-20200 से ₹9300-34800 तक
उम्रसीमा - 18 से 30 साल

परीक्षा फीस
इन पदों पर अप्लाइ करने वाले जनरल, ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस 100 रुपये देने हैं. फीस पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एसबीआई चालान के जरिये कर सकते हैं. इसके अलावा एससी-एसटी, महिला और दूसरे किसी भी कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस जमा नहीं करनी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

जरूरी तारीखें
ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत - 28 जनवरी 2020 से
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख - 27 फरवरी 2020
फीस पेमेंट की आखिरी तारीख - 27 फरवरी 2020.

उम्रसीमा में छूट
एससी-एसटी - 5 साल
ओबीसी - 3 साल
पीडब्ल्यूडी - 10 साल
पीडब्ल्यूडी + एससी-एसटी - 15 साल
पीडब्ल्यूडी + ओबीसी - 13 साल

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

कैंडिडेट इस वैकैंसी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए डीएसएसएसबी की वेबसाइट www.dsssb.delhigovt.nic.in पर विजिट कर सकते हैं. कुछ पदों के लिए योग्यता के तौर पर कैंडिडेट की शॉर्ट हैंड स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. इसके अलावा टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. कैंडिडेट हर हाल में सिर्फ ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं. ऑफलाइन एप्लीकेशन स्वीकार नहीं होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6