&format=webp&quality=medium)
कैंडिडेट का सलेक्शन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के जरिए होगा. (रॉयटर्स)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल राम मनोहर लोहिया अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर पद पर सरकारी नौकरी के लिए बड़ी संख्या में वैकेंसी निकली है. अगर आपके पास नर्सिंग में बी.एससी या डिप्लोमा की डिग्री है तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. आपको बता दें कैंडिडेट का सलेक्शन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के जरिए होगा.
वैकेंसी में मुख्य बातें
पद का नाम - नर्सिंग ऑफिसर
खाली पदों की संख्या - 852
वेतनमान - 9300 - 34800 / -रुपये
योग्यता - नर्सिंग में बी.एससी, डिप्लोमा
आयु सीमा - 35 वर्ष
जॉब लोकेशन - नई दिल्ली
यहां करें ऑनलाइन अप्लाई
परीक्षा फीस
इस पद पर अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के रूप में 1500 रुपये पेमेंट करना होगा. एससी-एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में आने वाले कैंडिडेट को 1200 रुपये और पीएच कैटेगरी में आने वाले कैंडिडेट को कोई फीस नहीं देनी है. फीस पेमेंट आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं.
जरूरी तारीखें
ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट करने की शुरुआत की तारीख -01 अगस्त 2019
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख- 21 अगस्त 2019
ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट की तारीख-15 सितंबर 2019
रिजल्ट निकलने की तारीख - 24 सितंबर 2019