RRB exam date 2020: आने वाले दिनों में होने वाले रेलवे (RRB exam) की सभी परीक्षाओं के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों (candidates) को अपना आधार कार्ड नम्बर (Aadhaar card number) देना भी अनिवार्य होगा. आधार कार्ड के जरिए ही एग्जामिनेशन सेंटर (Examination Center) पर उम्मीदवार की पहचान की जाएगी. रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway recruitment board) की परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष (Transparent and fair) तौर पर कराने के लिए ये फैसला लिया गया है. उम्मीदवारों की सही पहचान के लिए आधार कार्ड के इस्तेमाल से काफी सहूलियत होगी.
1/5आधार अधिनियम के प्रावधान तथा नियम 14 सितम्बर 2016 से लागू हैं. इसका सरकारी नोटिफिकेशन (Government notifications) जारी किया जा चुका है. आधार अधिनियम 2016 की धारा 57 के मुताबिक किसी भी व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार नम्बर का इस्तेमाल किया जा सकता है.
2/5रेलवे की ओर से ऐसे सभी उम्मीदवारों से आधार कार्ड बनवाने की अपील की गई है जो आने वाले समय में रेलवे की परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं.
3/5साथ ही RRB की ओर से उम्मीदवारों से अपील की गई है कि रेलवे का कोई भी आवेदन फार्म (Application Form) भरते समय उसमें अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नम्बर डालना न भूलें. ऐसे उम्मीदवार जिनका आधार कार्ड अभी नहीं बन सका है वो अपने आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन के बाद मिला 28 अंकों का रजिस्ट्रेशन नम्बर फॉर्म भरते समय उसमें डाल सकते हैं.
4/5जिन केंद्रों पर RRB की परीक्षाएं करायी जाएंगी वहां बायोमेट्रिक सिस्टम (Biometric system) होगा जिसके जरिए एक्जाम देने आने वाले उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. इस बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए मिले अंगुली के निशान का वेरिफिकेशन आधार के जरिए किया जाएगा.
5/5जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir), मेघालय (Meghalaya) और असम (Assam) को छोड़ कर बाकी सभी राज्यों में रेलवे की परीक्षाओं में पहचान के लिए आधार नम्बर का ही इस्तेमाल होगा. जम्मू कश्मीर, मेघालय और असम के लोगों को फार्म भरते समय अपने वोटर आईडी (Voter id) , पासपोर्ट नम्बर (Passport number) , ड्राइविंग लाइसेंस (driving license) नम्बर या कोई अन्य वैलिड डॉक्यूमेंट का नम्बर डालना होगा.