IIT JAM Admit Card 2020: अगर आपने भी IIT JAM का फार्म भरा है तो आज से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IIT Kanpur) ने ज्वाइंट एडमिट टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. कैंडिडेट्स jam.iitk.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इस एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों को M.Sc. में एडमिशन दिया जाएगा.
1/5IIT JAM का एग्माज दो चरणों में कराया जाता है. इसमें पहला पेपर सुबह की शिफ्ट में होता है. वहीं दूसरा पेपर दोपहर की शिफ्ट में कराया जाता है. पहले सेशन में बायोटेक्नोलॉजी (BT), मैथमेटिक्स स्टैटिसटिक्स (MS) और फिजिक्स (PH) के लिए सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक परीक्षा होगी. वहीं, दूसरे सेशन में कैमिस्ट्री (CY), जियोलॉजी (GG) और मैथमेटिक्स (MA) के लिए 2:30 बजे से 5:30 बजे तक परीक्षा होगी.
2/5बता दें कि इस साल ज्वाइंट एडमिट टेस्ट (IIT JAM 2020) 9 फरवरी 2020 को आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड सबमिट करना होगा. इसके बाद ही आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.
3/5सबसे पहले आपको IIT JAM की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके वेबसाइट पर आपको IIT JAM Admit Card 2020 दिखाई देगा. आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा. इस पेज पर आपको लॉगइन करने के लिए एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड डालना होगा. इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. यहां पर आपको प्रिंट का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर कमांड देकर आप प्रिटआउट निकाल लेंगे.
4/5बता दें कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 20 मार्च 2020 को जारी होगा. IIT JAM परीक्षा पूरे देश में आयोजित की जाती है. इस हर साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस आयोजित करते हैं.
5/5JAM के आधार पर IITs के M.Sc. (दो साल), ज्वाइंट M.Sc.-Ph.D., M.Sc.-Ph.D. डुअल डिग्री और पोस्ट-बैचलर डिग्री में दाखिला प्राप्त होता है. इसके अलावा IISc के इंटीग्रेटेड Ph.D. प्रोग्राम में दाखिला होता है.