आज के टाइम में हर कोई वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) करके अच्छा पैसा कमाना चाहता है. अगर आप भी घर बैठे कमाई करने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि आप कैस चुटकियों में हर महीने 20 से 30 हजार रुपए कमा सकते हैं. इस काम को करने के लिए आपको कोई भी इंवेस्टमेंट नहीं करना होगा आप बिना इंवेस्टमेंट ही कमाई करना शुरू कर सकते हैं आइए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देते हैं, जिनकी मदद से आप बढ़िया कमाई कर सकते हैं-
1/5ऑनलाइन अकाउंटेंट का काम इन दिनों काफी डिमांड में है अगर आप अपना ऑफिस खोलना चाहते हैं तो आप कंपनियों से टाईअप कर सकते हैं और ऑनलाइन अकाउंटेट का काम शुरू कर सकते हैं. इसमें आपको कंपनियों के अकाउंट्स हैंडिल करने होंगे. आप घर बैठे भी आप किसी कंपनी का अकाउंट ऑनलाइन संभाल सकते हैं. इसकी एवज में आप हर महीने 15 से 20 हजार रुपए कमा सकते हैं. बता दें इस काम को करने के लिए आपके पास कुछ अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर की जानकारी होनी चाहिए. कई अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर ऑनलाइन मौजूद है, यहां से भी मदद ली जा सकती है.
2/5कॉरपोरेट सेक्टर में आजकल मार्केट रिसर्च एनालिस्ट का काम भी काफी डिमांड में हैं. आप इस काम को बतौर बिजनेस या फिर ऑनलाइन किसी कंपनी से टाइअप करके किया जा सकता है. इसके लिए आपको कंपनी के प्रोडक्ट, क्वालिटी और रेट में कस्टमर्स की राय जानकर डाटा देना होता है. आप इसे अपना पार्ट टाइम बिजनेस भी बना सकते हैं. इस काम को करने के लिए आप एमएचआई ग्लोबल, ऑरबिट्ज वर्ल्डवाइड जैसी कंपनियां के साथ जुड़ सकते हैं. बता दें कि इस काम में आपको कंपनी को डाटा और कस्टमर्स का फीडबैक देना होता है. प्रोडक्ट की क्वालिटी को लेकर दूसरे प्रोडक्टस से तुलना करने तक की चीजों का ध्यान रखना होता है. इसके लिए कंपनी 20 से 30 रुपए प्रति माह के हिसाब से पेमेंट भी करती हैं.
3/5ये एक ऐसा काम है, जिसे आप कहीं से भी कर सकते हैं. बस आपके पास कम्प्यूटर होना चाहिए. अपना ऑफिस खोलने से लेकर कंपनियों के लिए प्रोजेक्ट बेसिस पर काम करना इस काम में शामिल है. इसमें आपको क्लाइंट से मिलना, ट्रैवलिंग और कॉन्फ्रेन्स अटेंड करना होता है. साथ ही, क्लाइंट्स को फाइनेंशियल एडवाइज भी दे सकते हैं. इसके लिए कुछ फाइनेंशियल फर्म्स ऑनलाइन काम देती हैं. इसमें 27 हजार रुपए प्रति माह तक की कमाई हो सकती है. बता दें कि कंपनी से जुड़ने या अपना बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास प्रोफेशनल डिग्री होना जरूरी है. यह काम अच्छी क्रिएटिव स्किल पर निर्भर करता है.
4/5नए-नए फीचर्स के फोन, कम्प्यूटर, लैपटॉप, टैब लगातार लॉन्च हो रह हैं. ऐसे में नए ऐप्स ऑर सॉफ्टवेयर डेवलपर्स का काम डिमांड में है. अगर आप इस मामले में प्रोफेशनल्स हैं तो आपका बिजनेस में चार चांद लग सकते हैं. ऑनलाइन ऐप डेवलपमेंट के जरिए पैसा कमाया जा सकता है. कुछ कंपनियां ऐसे प्रोजेक्ट्स देती हैं.Mokriya.com भी इनमें से एक ऐसी कंपनी है. इसके जरिए आप हर महीने 20 से 30 हजार रुपए कमा सकते हैं. बता दें कि इस काम के लिए सबसे जरूरी है क्रिएटिव स्किल, नए सॉफ्टवेयर डेवलपिंग आइडिया, नए एप्लिकेशन डिजाइन और प्रोग्राम्स, फीचर्स जेनरेट कर सके.
5/5आज कई मीडिया हाउस, फिल्म और ऐड एजेंसियां हैं, जहां ग्राफिक डिजाइनर की अच्छी डिमांड है. यहां आप प्रोजेक्ट के हिसाब से फ्रीलांस काम कर सकते हैं. इसके लिए 10 हजार रुपए से लेकर 18 हजार रुपए तक प्रोजेक्ट कमाया जा सकता है. बता दें कि आपको ग्राफिक डिजाइनिंग से जुडे सॉफ्टवेयर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर की जानकारी होनी चाहिए. क्रिएटिव स्किल के जरिए ही आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं.