अगर आप हाई कोर्ट में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High court) कई पदों पर सरकारी नौकरी निकली है. यह सभी वैकेंसी सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत निकाली गई हैं. इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई है. इस वैकेंसी पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2020 है. इस वैकेंसी में कैंडिडेट का सलेक्शन पीटी, मेन्स और वायवा वॉयस टेस्ट के जरिये किया जाएगा.
1/5विभाग ने दिल्ली उच्चतर न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए वैकेंसी निकाली हैं. वैकेंसी की संख्या 19 है. इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही कम से कम वकील के रूप में 7 साल की प्रैक्टिस होनी चाहिए
2/5इस वैकेंसी पर चयन होने के बाद आपको सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जाएगी. बता दें उम्मीदवार को हर महीने 1,31,100 रुपए से लेकर 2,16,600 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी. इसके साथ ही वैकेंसी में अप्लाई करने की अधिकतम उम्र 45 साल है.
3/5इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को परीक्षा फीस के तौर पर 1000 रुपये जमा करने होंगे. इसके अलावा, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट को 200 रुपये जमा करने होंगे. फीस पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के जरिये कर सकते हैं.
4/5कैंडिडेट दिल्ली हाई कोर्ट की वेबसाइट www.delhihighcourt.nic.in पर भी विजिट कर विस्तार से जानकारी ले सकते हैं. इस वैकेंसी में जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए 12 सीटें हैं. एससी के लिए 3 सीट और एसटी के लिए 1 और 3 सीटें एंटीसिपेटेड हैं.
5/5इस वैकेंसी पर ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2020 है. इस वैकेंसी पर आवेदन 28 दिसंबर 2019 से शुरू हो गए थे. इसके अलावा फीस के पेमेंट करने की आखिरी तारीख भी 21 जनवरी 2020 है. इसके अलावा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 2 फरवरी 2020 तय की गई है. उम्मीदवारों का एग्जाम सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगा.