7th pay commission: अगर आप सरकारी नौकरी (Government job) की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास एक शानदार मौका है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना में कई पदों पर आवेदन निकले हैं. संस्थान ने नर्सिंग स्टाफ के लिए वैकेंसी (AIIMS Patna Recruitment 2020) निकाली हैं. योग्य उम्मीदवार 12 फरवरी 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. बता दें इस वैकेंसी में आपकों सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जाएगी.
1/5इस वैकेंसी में आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 फरवरी 2020 है. संस्थान ने नर्सिंग ऑफिसर (स्टाफ नर्स ग्रेड 2) के लिए 206 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. इसमें जनरल के लिए 81 पद खाली हैं. इसके अलावा ईडब्ल्यूएस के लिए 20 पद हैं. ओबीसी के लिए 54 पद, एससी के लिए 36 पद और एसटी के लिए 15 पद खाली हैं.
2/5पे मैट्रिक्स में लेवल 7 के तहत आपको सैलरी मिलेगी. बता दें उम्मीदवारों को हर महीने 44900 से 142400 रुपए तक सैलरी मिलेगी. इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से नर्सिंग बी.एससी की डिग्री होना जरुरी है.
3/5इस वैकेंसी पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल तय की गई हैं. वहीं, अधिकतम आयु सीमा 30 साल है. इस वैकेंसी पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 12 फरवरी 2020 को या उससे पहले AIIMS पटना की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.
4/5इस वैकेंसी में सामान्य,ओबीसी के लिए 1500 रुपए किराया है. इसके अलावा SC, ST और EWS के लिए 1200 रुपए तय किया गया है. वहीं, भूतपूर्व सैनिक और PwBD के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लगेगा.
5/5अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट (aiimpatna.org) चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप इस लिंक https://aiimspatna.org/public/recruitment.php पर क्लिक करके भी वैकेंसी के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं.