&format=webp&quality=medium)
काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा ने कक्षा 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स विषय के लिए हुए सप्लीमेंट्री एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं.
काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE), ओडिशा ने कक्षा 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स विषय के लिए हुए सप्लीमेंट्री एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. रिजल्ट CHSE की ऑफिशियल वेबसाइट orissaresults.nic.in या chseodisha.nic.in पर देखे जा सकते हैं.
सीएचएसई ने 12वीं मेन एग्जाम (मुख्य परीक्षा) के रिजल्ट 21 जून को जारी किए थे. इन एग्जाम में जिन स्टूडेंट्स की सप्लीमेंट्री आई थी, उनके लिए 18-20 जुलाई को अलग से एग्जाम हुआ था. इनमें से आर्ट्स और कॉमर्स सब्जेक्ट के रिजल्ट जारी कर दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक, आर्ट्स सब्जेक्ट्स में 82.6 फीसदी स्टूडेंट पास हुए जबकि, कॉमर्स में 87.37 फीसदी स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया है.
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
जिन स्टूडेंट ने सप्लीमेंट्री एग्जाम दिया है वे सीएचएसई की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए आपको सीएचएसई की वेबसाइट chseodisha.nic.in पर लॉगइन करना होगा.
वेबसाइट को लॉगइन करने के बाद होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें. लिेंक पर क्लिक करने के बाद उसमें दिए गए कॉलम में अपना रोल नंबर तथा अन्य जानकारी भरें. सभी डिटेल भरने के बाद उसे सबमिट कर दें. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा.
अब इस रिजल्ट को डाउनलोड करके एक प्रिंट निकाल लें.